Jamshedpur : गदड़ा के शिविर में 60 लोगों ने किया रक्तदान

SHARE:

करनडीह के प्रेम पिंगुआ ने 29वीं बार किया रक्तदान

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

छोटानागपुर वेलफेयर सोसाइटी छोटा गदड़ा और नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के सौजन्य से ओत गुरु कोल लाको बोदरा के 105वीं जन्मोत्सव पर छोटा गदड़ा में कुल 60 युवाओं ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाता अपने अपने पारंपरिक परिधान में आकर रक्तदान किए। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और सरप्राइज अतिथि हो एवं संताली फिल्म सिने स्टार राजुराज बिरुली तथा ग्राम प्रधान सुखलाल हेम्ब्रम उपस्थित थे। करनडीह निवासी प्रेम पिंगुआ ने शिविर में अपने जीवन का कुल 29वीं बार रक्तदान कर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक मिसाल बने हुए हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : ਕਸ਼ਮੀਰੀ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਮਸਲਿਆਂ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਉਮਰ ਅਬਦੁਲਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਨੈਸ਼ਨਲ ਕਾਨਫਰੰਸ ਨੂੰ ਵੋਟ ਅਤੇ ਸਪੋਰਟ ਦਿੱਤੀ ਜਾਏ: ਸਰਨਾ

वीवीडीए के सचिव श्रीराम सिंह एवं गदड़ा ग्राम प्रधान सुखलाल हेम्ब्रम ने उन्हें जमशेदपुर ब्लड सेंटर का सुंदर सा मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सभी रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति सम्मान पत्र एवं अंग वस्त्र के साथ साथ विशेष रूप में उपहार देकर सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से ट्राइबल ब्लड मैन राजेश मार्डी, दुगाई कुंकल, सागर गोयपाई, सन्नी कुंकल, किस्टो समद, अनिल तापे, विजय कुंकल, परशुराम देवगम, अतुल कर्माकर, शिवा गागराई, सीताराम देवगम, राजु कर्माकर, अजय गोप, ममता मार्डी, मार्शल देवगम आदि का सराहनीय योगदान रहा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें