WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatshila : घाटशिला कॉलेज में जेएसएससी की परीक्षा में 707 परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण ढंग से दिया परीक्षा

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर घाटशिला

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को घाटशिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 707 परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दिया। यहां 912 विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिसमें 707 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। प्रवेश से पूर्व केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने सभी को सूचित कर दिया था कि परीक्षार्थी एडमिट कार्ड एवं काली स्याही के बॉल पॉइंट पेन के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे। बैग, मोबाइल फोन एवं कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना पूरी तरह वर्जित है।

यह भी पढ़े : Ghatshila : भाजपा की परिवर्तन रैली को लेकर गीता मुर्मू का जनसंपर्क अभियान जारी

निर्देशानुसार सभी परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्र में शांतिपूर्ण ढंग से प्रवेश किया। सभी का मेटल डिटेक्टर से जांच किया गया तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज होने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने दिया गया। सभी परीक्षार्थी शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दिया।
परीक्षा में कोई अनियमितता ना हो, इसको लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। एसडीएम सच्चिदानंद महतो, सीडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, पेट्रोलिंग दंडाधिकारी समीर कच्छप, स्टेटिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार, घाटशिला थाना प्रभारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य डॉ आर के चौधरी, सह केंद्राधीक्षक डॉ पीके गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डॉ संदीप चंद्र, उप परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सोमा सिंह के साथ परीक्षा केंद्र पर लगातार उपस्थित रहे। बता दें कि ऐसी कई प्रतियोगिता परीक्षाओं में राज्य एवं राज्य के बाहर कई स्थानों पर प्रश्न पत्र लीक होने से परीक्षा रद्द हुई है और छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसको ध्यान में रखकर इस परीक्षा केंद्र पर कड़ी व्यवस्था की गई थी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर