WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jharkhand: जेएसएससी पेपर लीक का मामला अभी गर्म ही था कि जैक के इंटर के केमिस्ट्री का पेपर 17 मिनट पहले वायरल!

SHARE:

 

फतेह लाइव रिपोर्टर

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले और कथित रूप से धांधली के खिलाफ विपक्ष का हंगामा चल ही रहा है पूरे प्रदेश के परीक्षार्थी छात्र भी इसको लेकर आंदोलनरत है इसी बीच खबर आ रही है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की इंटर साइंस के रसायन का प्रश्न पत्र लीक हो गया है.

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 1:43 बजे यह वायरल हो गया था.दोपहर 2:00 बजे से शुरू होनेवाली परीक्षा शाम 5:00 बजे तक होनी थी.केमेस्ट्री का पेपर परीक्षा से पहले टेलीग्राम और व्हाट्सअप ग्रुप में वायरल हो रहा था, जो प्रश्न पत्र वायरल हो रहा था, वही प्रश्न परीक्षा में पूछे गये. शाम 5:00 बजे के बाद विद्यार्थी जब परीक्षा देकर निकले, तो प्रश्न पत्र मिलाया गया, जिसमें प्रश्न एक समान पाये गये. 10वीं, 11वीं और 12वीं क्वेशन पेपर नामक व्हाट्सऐप ग्रुप में दोपहर 1:43 बजे प्रश्न पत्र डाला गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इधर पेपर लीक होने पर परीक्षार्थी छात्रों में भारी असंतोष प्राप्त है छात्रों का कहना है कि प्रश्न पत्र वायरल होने के कारण बच्चे दो बजे के आसपास ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते हैं. ऐसे पेपर लीक होने से मेहनत कर अपना भविष्य रचने वाले विद्यार्थियों का भविष्य चौपट हो जाता है.

परीक्षार्थी छात्रों का आरोप है कि परीक्षा केंद्रों के कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीइओ दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि प्रश्न पत्र वायरल होने की जानकारी उन्हें नहीं है. कहीं, दूसरी जगह से प्रश्न पत्र वायरल हुआ होगा.

दूसरी ओर अभाविप के जिला संयोजक मुन्ना यदुवंशी ने परीक्षा रद्द करने की मांग की है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सचिव एसडी तिग्गा ने कहा कि जैक को पेपर लीक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है. पूर्व में भी इस तरह की बात सामने आयी थी, जो गलत पायी गयी.

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर