Haryana breaking:थारुबेड़ा के ऑटो पार्ट्स कंपनी में बॉयलर फटा, सैकड़ो मजदूर झुलसे, कई गंभीर

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

हरियाणा के धारूहेड़ा से एक हड़कंप मचाने वाली खबर आ रही है जहां लाइफ लॉन्ग कंपनी में बॉयलर फट गई. बॉयलर फटने से तकरीबन 100 से ज्यादा कर्मचारियों के झुलसने की खबर है. जिससे अफरा तफरी मच गई. इस बात की खबर मिलते ही दर्जनों एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची. राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ. इस भीषण दुर्घटना में घायल 30 कंपनी कर्मियों को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.काफी कर्मचारियों को भिवाड़ी व गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। हादसे में दर्जनों कर्मचारियों के मरने की भी आशंका जताई जा रही है हालांकि अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हो पाई है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूचना के बाद मौके पर एसपी शशांक कुमार सावन टीम के साथ पहुंचे। कंपनी के अंदर किसी को भी नहीं जाने दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बताया जा रहा है कि लाइफ लॉन्ग कंपनी में बॉयलर के फटने से जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी सकपका गए। धमाके के समय कंपनी में सैकड़ों कर्मचारी काम कर रहे थे। धमाके की चपेट में 100 से ज्यादा कर्मचारी आ गए, जिसके कारण कर्मचारियों के शरीर की त्वचा पूरी तरह जल गई। धमाके के बाद कंपनी में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी की ओर से तुरंत फायर बिग्रेड व अस्पताल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। घायलों को गुरुग्राम, भिवाड़ी व अन्य प्राइवेट अस्पतालों में भी ले जाया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

कंपनी में करीब 900 कर्मचारी कार्यरत

धारूहेड़ा स्थित ऑटो पार्टस बनाने की लाइफ लॉन्ग कंपनी में 900 के करीब कर्मचारी कार्यरत है। शाम को शिफ्ट चेंज होने के समय कंपनी में 250 से 300 कर्मचारी अंदर थे। शाम को जब कर्मचारी काम कर रहे थे तो अचानक डस्ट कलेक्टर फट गया, जिससे कंपनी में आग लग गई। कर्मचारियों के धमाके की चपेट में आने से शरीर से त्वचा ही गायब हो गई। कर्मचारियों को फोरन निजी अस्पताओं व ट्रामा सेंटर में ले जाया गया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे में कर्मचारियों के मरने की भी आशंका जताई जा रही है।

धारूहेड़ा में नहीं अस्पताल की सुविधा

धारूहेड़ा में इलाज के नाम पर लंबे समय से एक पीएचसी ही है। धारूहेड़ा वासियों व नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह यादव की ओर से लंबे समय से धारूहेड़ा में 200 बैड का अस्पताल बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन मांग सिरे नहीं चढ़ पा रही। शनिवार को हुए हादसे में घायलों को दूर-दराज के अस्पतालों में लेकर भागना पड़ा। इससे पहले भी धारूहेड़ा में ऐसे कई हादसे हो चुके है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें