Delhi wine scam: कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से ईडी की पूछताछ जारी, बीजेपी बोली कट्टर चोर मचाए शोर,पूर्व सीएम लालू बोले बीजेपी में इतना भय जाना है तय

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर.

कथित शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने कल देर रात गिरफ्तार किया था रात में ही उनकी एक बार आरएमएल अस्पताल में मेडिकल कराई गई रात भर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की रात ईडी ऑफिस में लॉकअप में कटी फिर सुबह उनका आरएमएल अस्पताल में मेडिकल कराया गया उसके बाद फिर से एक बार प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ में जुट गई है.
कल पूछताछ में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने सहयोग नहीं किया था!
प्रवर्तन निदेशालय के सूत्र से मिली खबरों के मुताबिक कल अरविंद केजरीवाल ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया था.

रिमांड पर लेने की तैयारी में प्रवर्तन निदेशालय

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद ईडी उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी फिर कोर्ट से रिमांड की मांग करेगी उसके लिए ईडी पूरी तरह से तैयारी में लगी हुई है दस्तावेज तैयार किए गए हैं जो कोर्ट के समक्ष रखा जाएगा.

राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी पेशी!

ईडी ऑफिस और राउज एवेन्यू कोर्ट जाने के रास्ते की बेरकटिंग कर दी गई है ताकि उनके कोर्ट में पेशी के दौरान कोई दिक्कत नहीं हो वहीं दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि हो सकता है की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी पेशी हो सकती है.

दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार आंदोलनरत है आम आदमी पार्टी ने उनके गिरफ्तारी के खिलाफ एफ पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.

सुप्रीम कोर्ट में भी होगी सुनवाई

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कल ही सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे उन्होंने गिरफ्तारी को चुनौती दी है इस मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा.

राजनीति तेज वार पलटवार जारी आम आदमी पार्टी और भाजपा में पोस्टर वार भी जारी है आम आदमी पार्टी ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताया है जबकि भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि जनता का पैसा खाओगे तो ऐसा ही होगा कानून अपना काम कर रही है कानून को काम करने दें. भाजपा ने कहा है जो भ्रष्टाचारी है जेल जाएंगे.

सीएम बने रहेंगे अरविंद केजरीवाल :आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी के नेता अआतिशी राघव चड्ढा गोपाल राय अन्य नेताओं कार्यकर्ताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे.  आतिशी ने कहा है कि ने कहा कि पहली बार हुआ है सीटिंग सीएम की गिरफ्तारी हुई है

देखें किसने क्या कहा

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें