Ranchi : निधि खरे ने उपभोक्ता मामलों के सचिव का पदभार ग्रहण किया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आईएएस निधि खरे ने सोमवार को उपभोक्ता मामलों की सचिव का पदभार ग्रहण किया. उन्हें पिछले महीने इस विभाग का सचिव नियुक्त किया गया था. रोहित कुमार सिंह की सेवानिवृति के बाद सोमवार को पदभार ग्रहण किया. वे इस विभाग में अतिरिक्त सचिव भी रह चुकी हैं. फिलहाल उपभोक्ता मामलों के विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में काम कर रही थी.

निधि खरे झारखंड कैडर की अधिकारी हैं. वे कार्मिक, स्वास्थ्य, वाणिज्य कर विभाग की प्रधान सचिव सहित जमशेदपुर, दुमका, मधुबनी की जिलाधिकारी रह चुकी हैं. उनकी पहचान झारखंड की तेज़ तर्रार अधिकारी के रूप में है, उन्होंने राज्य और केंद्र में सरकार की कई नीतियों को सफलतापूर्वक लागू कराया है. निधि खरे ने सीसीपीए की मुख्य आयुक्त के रूप में उपभोक्ताओं के हित में कई महत्वपूर्ण मामलों पर संज्ञान लिया था.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें