WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जुगसलाई परिषद के सफाई कर्मचारियों ने ठेका कंपनी के खिलाफ शुरू किया आंदोलन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद की सफाई व्यवस्था एक बार फिर चरमराने के कगार पर है. ठेका कंपनी क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने ठेका कंपनी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए डोर टू डोर कचरा उठाओ कार्य को पूरी तरह से ठप कर दिया है. जुगसलाई नगर परिषद में वर्तमान समय में डोर टू डोर कचरा एकत्रित किया जाता है ताकि यहां वहां गंदगी ना फैले. इस कार्य में क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कर्मचारियों से कार्य लिया जा रहा है. कंपनी द्वारा वादा किया गया था कि चालकों को 16 हजार के वेतन में पीएफ काटकर 14  हजार 300 दिया जाएगा, जबकि उन्हें ₹13 हजार पेमेंट दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Potka : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पोटका में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ठेका कंपनी नहीं दे रही पूरी मजदूरी

वहीं कर्मचारियों को 12 हजार 600 में काटकर 10 हजार 900 वेतन देने का वादा किया गया था पर उन्हें 9500 दिया जा रहा है. इतना ही नहीं उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है. सुबह 6 बजे से 2 बजे तक के काम के जगह पर 4 बजे तक काम लिया जा रहा है और जब कर्मचारी अपनी आवाज उठाते हैं तो उन्हें बैठा देने की धमकी दी जा रही है. ठेका कंपनी के इन हरकतों से परेशान होकर 10 चालक और 30 कर्मचारी जिन पर पूरे जुगसलाई से कचरा उठाने की जिम्मेदारी है उन्होंने आंदोलन का रूप अख्तियार करते हुए काम को पूरी तरह से ठप कर दिया है. ऐसे में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के पूरी सफाई व्यवस्था चरमारने के कगार पर है. जानकारी देते हुए सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन इसी तरह से जारी रहेगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर