WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आपातकाल की 50वीं बरसी पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा संविधान की हत्यारी है कांग्रेस

SHARE:

संविधान और लोकतंत्र को बचाना है तो कांग्रेस को सत्ता से रखना होगा दूर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आपातकाल की 50वीं बरसी पर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मंगलवार को जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अमर बाउरी ने कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने का हक नहीं है। कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा था। आज के दिन ही इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या की थी। इसके बाद भी ना जाने आज कांग्रेस के नेता किस मुंह से लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। संविधान के खतरे की बात कह रहे हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : सूर्य मंदिर में चल रहे 11 दिवसीय रूद्र महायज्ञ में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी हुए शामिल

पूरा देश जान चुका है कांग्रेस सत्ता पर काबिज होने के लिए किस हद तक जा सकती है। अमर बाउरी ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को रौंदने की पूरी कोशिश की। कांग्रेस पार्टी ने संविधान में 80 बार संशोधन किया। अमर बाउरी ने कहा कि आपातकाल के दौरान लालू यादव को मीसा कानून के तहत जेल में डाला गया था। तब लालू यादव ने आपातकाल के विरोध में अपनी बेटी का नाम मीसा रखा।

लेकिन आज आरजेडी और कांग्रेस पार्टी एक दूसरे की गोद में बैठ गयी है। यही नही मीसा भारती कांग्रेस के समर्थन से चुनाव लड़ती है। ये लोग संविधान को बचाने और लोकतंत्र की हत्या होने का ढोंग करते हैं। अमर बाउरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज भूल गए हैं कि उनकी दादी ने आपातकाल के दौरान भारत के लोगों पर किस प्रकार से क्रूर अत्याचार किए। उन्होंने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाना है तो कांग्रेस को सत्ता से दूर रखना ही होगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश का संविधान और लोकतंत्र और राष्ट्र सुरक्षित हुआ है। इस दौरान गुरविंदर सिंह सेठी, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर