WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Chakuliya : वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में विश्व हाथी दिवस धूमधाम से मनाया गया, 1.10 लाख पौधारोपण हुआ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत अंतर्गत मौरबेड़ा गांव के पास सोमवार को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में विश्व हाथी दिवस धूमधाम से मनाया गया। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर श्रमदान से बांस के 1.10 लाख पौधों का रोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार मोहंती उपस्थित हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक समीर कुमार मोहंती और जमशेदपुर के वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच को संबोधित करते हुए विधायक समीर कुमार महंती ने कहा कि मनुष्य को जीवन यापन करने के लिए पेड़ पौधों की बहुत आवश्यकता है। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि पौधा रोपण के साथ पौधों की रक्षा भी करें।

यह भी पढ़े : Chakuliya : विश्व हाथी दिवस के दिन हाथी ने सबर वृद्धा को कुचल कर मार डाला,देखें – video 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि हाथी से बचना भी है और हाथियों को बचाना भी है। विधायक ने कहा कि आज के दौर में जंगलों की रक्षा करना जरूरी है। जंगलों की रक्षा ही सभी समस्याओं का समाधान है। साथ ही पौधारोपण कर पौधों की रक्षा भी जरूरी है। वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी ने कहा कि हाथी दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों में हाथियों के प्रति जागरूकता फैलानी है। हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए हाथी और मानव के बीच द्वंद एक बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि हाथियों से ग्रामीणों की रक्षा के लिए पिछले एक महीने में क्विक रिस्पांस टीम के सदस्यों की संख्या को बढ़ाया गया है।

वहीं हाथी प्रभावित क्षेत्र में सूचना बोर्ड लगाया गया है। हाथियों के भोजन के लिए बांस के पौधों का रोपण हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर वन विभाग प्रखंड के गांवों में मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण देने का कार्य करेगा। इस मौके पर प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह, विमद कुमार, बलराम महतो, राकेश मोहंती, माधव सिंह, समीर दास, रसीद खान,प्रभारी वन पाल कल्याण महतो समेत अनेक गांव के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। श्रमदान से बांस के एक लाख पौधों का रोपण किया गया।‌ इस कार्य में ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर