Breaking News
Tatanagar Station : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को तीन महीने रद्द करने के फैसले का CGPC ने जताया कड़ा एतराज,  स्टेशन दौरे पर आये एजीएम को सौंपा ज्ञापन Jamshedpur : तुषार इवेंट और सिल्वर क्रिएशंस के डांडिया रास महोत्सव का भव्य आयोजन 15 अक्टूबर को Jamshedpur : जोड़ी राइडर और JH 05 की टीम ने वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों में बांटा राशन Sikhs For Justice : ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਦੇ 1 ਨਵੰਬਰ ਦਿੱਲੀ ਸ਼ੋਅ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਐਸਐਫਜੇ ਦੀ ਤਿੱਖੀ ਚਿਤਾਵਨੀ, ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿਚ ਖੱਲਲ ਪਾਉਣ ਲਈ 51 ਲੱਖ ਇਨਾਮ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ Amritsar/Delhi : ਸਿੱਖ ਮਿਸ਼ਨ ਦਿੱਲੀ ਵਲੋਂ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਗੁਰਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਦਿੱਲੀ ’ਚ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮਾਂ ਦੀ ਲੜੀ ਆਰੰਭ Delhi/Punjab : ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਨਾ ਰੁਕੀਆਂ ਤਾਂ ਸਖ਼ਤ ਕਾਨੂੰਨ ਦਾ ਕੀ ਲਾਭ, 597 ਕੇਸਾਂ ’ਚ ਸਿਰਫ਼ 44 ਸਜ਼ਾਵਾਂ, ਨਵਾਂ ਕਾਨੂੰਨ ਲਾਗੂ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਜਾਰੀ : ਸਰਦਾਰ ਸੰਤ ਮੀਤ ਸਿੰਘ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Kharsawan : कुचाई के बिजार गांव में अज्ञात अपराधियों ने पति-पत्नी की कर दी ह*त्या, परिवार में छाया मातम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कुचाई थाना अंतर्गत बिजार गांव में पांच नकाबपोश अज्ञात अपराधियो ने घर में घुसकर राजमिस्त्री को गोली मार कर हत्या कर दिया। जबकि उसकी पत्नी को भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या करना चाह रहे थे। लेकिन गोली नहीं चली तो अपराधियों ने डंडे से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। किसी तरह पुत्र छुपकर अपनी जान बचाई। यहां यहां दर्दनाक घटना शुक्रवार शाम 7.30 बजे की है। यह घटना कुचाई के सुदूरवती नक्सल पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण कुचाई पुलिस को शनिवार को सूचना मिली। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शवो का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जांच में छूट गई। मृतक का पुत्र से मिली जानकारी के अनुसार कुचाई की बिजार गांव के निवासी सोमा सिंह मुंडा (50) अपनी पत्नी सेजाडी देवी (38) और दोनो के छोटा पुत्र सानिका मुंडा (14) शुक्रवार की शाम 7.30 बजे खाना खाने की तैयारी कर रहे थे।

 

यह भी पढ़े : Jamshedpur : भारत का रेल मंत्री कौन, अगर फीता खुद काटते हैं, तो रेल दुर्घटना के समय कहां छुप जाते है, उसकी जिम्मेवारी कौन लेगा, एक झंडा दिखाने के लिए कई करोड़ों रुपये खर्च करना जनता के पैसे की बर्बादी है : संजीव

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

तभी पांच अज्ञात नकाबपोश अपराधी उनके घर पहुंचे। अपराधियों ने सबसे पहले घर के बरामदे जल रहे बिजली बल्ब को तोड दिया। घर के बरामदे पर ही सोमा सिंह मुंडा और उसकी पत्नी सेजाडी देवी ने अपराधियों से पूछा क्यों आए हैं? और किसे खोज रहे है?। इतना पूछते ही अज्ञात अपराधियों ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद अज्ञात अपराधियों ने सोमा सिंह मुंडा को गोली मार कर हत्या कर दी। साथ ही अज्ञात अपराधियों ने सेजाडी देवी पर गोली चलाया। पर गोली नहीं चली। सेजाडी देवी भाग कर अपने कमरे में चली गई। अपराधियों ने घर में ही डंडे से पीट-पीट कर सेजाडी देवी को मौत के घाट उतार दिया। अंधेरे का लाभ उठाते हुए उनका छोटा पुत्र सानिका मुंडा छुपकर अपनी जान बचाई।

इस घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश अज्ञात अपराधी फरार हो गए। घटना के बाद मृतक के पुत्र सानिका मुंडा ने इस घटना की जानकारी बुंडू मे रहकर पढ़ाई कर रहे अपने बड़े भाई सुखलाल मुंडा को दिया। साथ गांव के अन्य लोगों को सूचना दिया गया। सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण देर रात कोई नहीं पहुंचा। शनिवार को सुबह मृतक का बडा बेटा सुखलाल मुंडा बुंडू से गांव पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। इस घटना की सूचना पाकर रूगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा घटना स्थल पहुंचकर घटना की पुरी जानकारी ली।

पिता की किसी से नहीं थी दुश्मनी-सानिका मुंडा
मृतक पुत्र सानिका मुंडा ने कहा कि मेरे पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं था। वह राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मां भी मजदूरी करत थी। अज्ञात अपराधियों की संख्या पांच था। चेहरे पर रुमाल बंधे रखा था।

कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने कहा कि कुचाई के बिजार गांव में शुक्रवार को देर शाम चार से पांच की संख्या नकाबपोश अज्ञात अपराधियो के द्वारा बिजार निवासी सोमा सिंह मुंडा को गोली मार कर हत्या कर दी। साथ ही उनकी पत्नी सेजाडी देवी को पीट पीटकर हत्या कर दिया गया है। इस मामले की पुरानी रंजीत सहित विभिन्न पहलुओं पर जांच चल रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर