WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : वर्ष 2024 का श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक सम्मान डॉ.अरुण सज्जन को, अंदर पढ़ें शिक्षक का परिचय

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की कार्यकारिणी ने वर्ष 2024 के ‘श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक सम्मान’ हेतु लोयोला हाई स्कूल के हिन्दी के पूर्व अध्यापक डॉ अरुण सज्जन का नाम प्रस्तावित किया है। यह सम्मान 22 सितम्बर को ‘हिन्दी शिक्षक कार्यशाला में प्रदान किया जाएगा। सम्मान में अंगवस्त्र, श्रीफल, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह सहित 11,000₹ का चेक भी प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़े : Potka : शराबी पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर की ह*त्या, आरोपी हिरासत में

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह जानकारी तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजीत तिवारी ने एक प्रेस वयान जारी कर दी। उन्होंने बताया कि सम्प्रति अरुण सज्जन सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक सह वरिष्ठ साहित्यकार हैं। वो अपनी सेवा विजिटिंग हिन्दी प्रोफेसर के रुप में एक्स.आइ .टी.इ. गम्हरिया, झारखण्ड में प्रदान कर रहे हैं। उनकी अब तक 24 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें दो पुस्तकें क्रमश: भगवती चरण वर्मा की काव्य चेतना तथा रामचरितमानस-उत्तरकाण्ड एक समीक्षा, राँची विश्वविद्यालय राँची के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग मेें सूचीबद्ध हैं।

रामवृक्ष बेनीपुरी साहित्य अलंकरण सम्मान, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन पटना, सेवक साहित्य सम्मान वाराणसी, तुलसी साहित्य अलंकरण सम्मान, सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, जमशेदपुर और विश्व हिन्दी परिषद विशिष्ठ सम्मान सहित दर्जनों सम्मान से आपको सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने “मानस मेें स्त्री पात्र “आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री का साहित्य सौंदर्य” तथा “भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के भूले-बिसरे सेनानी” जैसे महत्वपूर्ण पुस्तकें संपादित की है तथा “मगध का पाषाण पुरुष दशरथ मांझी ” कथा काव्य की रचना की है। उनकी शोध, आलेख और कविताएं देश के महत्वपूर्ण पत्र- पत्रिकाओं मेें प्रकाशित होती रही हैं। वर्तमान मे उनका निवास जमशेदपुर में ही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर