Potka : लापरवाह बाइक चालक को जेल, दुर्घटना में दो लोगों की हुई थी मौ*त

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

नशा करके तेज गति से एवं लापरवाही से बाइक चलाने पर जेल हो सकती है। यह घटना पहली बार पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र में घटी। विश्वकर्मा पूजा के दिन मंगलवार की रात रूपा सरदार द्वारा लापरवाही एवं तेज गति से बाइक चलाने से दो लोगों की जान चली गई। इस मामले को लेकर कोवाली पुलिस द्वारा शुभम महापात्र के द्वारा दिये गए लिखित आवेदन पर रूपा सरदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़े : Jharkhand : मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश- कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बताया जा रहा है कि संजय बारीक बाइक में सवार होकर झोड़ाडीह ओड़िशा से आदित्यपुर अपने घर लौटने के क्रम में कोवाली थाना नजदीक टर्निंग में पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर पड़ा। इसके बाद हड़ियान के दो युवक घटनास्थल से गुजर रहे थे कि संजय बारीक को गिरा हुआ देखा, तो दोनों युवक सुरेंद्र ज्योतिष एवं शुभम महापात्र रुक कर संजय बारीक से पूछताछ कर ही रहे थे, कि इस बीच हल्दीपोखर की ओर से तेज गति में लापरवाही से बाइक चलाते हुए रूपा सरदार सड़क किनारे पूछताछ कर रहे दोनों युवकों एवं संजय बारीक को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण संजय बारीक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

वहीं कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान द्वारा सुरेंद्र ज्योतिष एवं शुभम महापात्र को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया था। जहां इलाज के क्रम में सुरेंद्र ज्योतिष ने दम तोड़ दिया इस मामले में कोवाली पुलिस द्वारा रूपा सरदार को तेज गति लापरवाही से बाइक चलाने के कारण दो लोगों की मौत के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रियासत में भेज दिया है। कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने कहा कि बाइक या किसी भी वाहन को चलाते समय सावधानी बरते, यदि आप लापरवाही से वाहन चलाते हैं तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें