Jamshedpur : गोलपहाड़ी मोड़ में आइये, ले जाइये आइसक्रीम के पसंदीदा फ्लेवर, जैनम सॉफ्टी वाला पार्लर उदघाटित, दुर्गापूजा तक मिलेगा ये ऑफर, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मुख्य बाजार में एक से एक खानपान की सुविधा उपलब्ध रहती है. अलग अलग वैराइटी लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन बाजार दूर होने के कारण कई बार लोगों को मन मारकर रह जाना पड़ता है. लोग खाना खाने के बाद मीठे का शौंक रखते हैं या फिर आइसक्रीम हो जाये तो फिर क्या कहना.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : क्लाइमेट चेंज है दुनिया के लिए खतरे की घंटी, ग्रीन एनर्जी है बड़ा विकल्प : प्रो. एके बनर्जी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसी उद्देश्य के साथ टाटानगर स्टेशन और उसके आसपास ग्रामीण इलाकों के लोगों की सुविधा के लिए जमशेदपुर के गोलपहाड़ी मोड़ में जयनम सॉफ्टी वाला आइसक्रीम पार्लर ओपन किया गया है. आइसक्रीम शॉप के प्रॉपराइटर नवीन जैन और श्वेता जैन ने फतेह लाइव को बताया कि हमारी शॉप में आइसक्रीम की हर वैराइटी उपलब्ध है. साथ ही शेक भी उपलब्ध होगा.

ब्रॉउनी विथ आइसक्रीम भी है. अभी दुर्गापूजा को देखते हुए आइसक्रीम पार्लर में ऑफर भी दिया जा रहा है. 12 से 3 बजे अपराह्न तक आइसक्रीम के किसी भी फ्लेवर में 19 रूपये तक की छूट दी जा रही है. जयनम सॉफ्टी वाला से परसुडीह, खासमहल, करनडीह, किताडीह और आसपास के लोगों को अच्छी सर्विस प्रदान की जाएगी. बुधवार को जैनम सॉफ्टी वाला पार्लर का विधिवत उदघाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने किया. मौके पर शॉप के ओनर समेत काफी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें