Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान में 29 सितंबर को आयोजित होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान में उत्कृष्ट भारत के तत्वाधान में नि:शुल्क हेल्थ कैंप को सफल बनाने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विशाल सिंह ने की। बैठक में सम्मानित अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह, सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : ਮਹਾਰਾਸ਼ਟਰ ਸਿੱਖ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਨੰਦੇੜ ਨੂੰ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਟ੍ਰੇਨ ਰੂਟ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨ ਲਈ ਰਾਜ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਆਨੰਦ ਰਾਏ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਮੰਗ ਪੱਤਰ

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में मुख्य रूप से आगामी 29 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने हेतु उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में आंख, दांत, ईएनटी, जेनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ की डॉक्टर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावे ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड टेस्ट जैसी सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय निवासी निलेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, राजन ठाकुर, अविनाश, विष्णु ठाकुर, सिद्धार्थ सिंह, अभिजित सिंह, राज पांडेय, अनुराग, सहित कई लोगों उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें