Jamshedpur : मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया मानगो फ्लाईओवर निर्माण का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिया विशेष निर्देश

SHARE:

पर्व त्यौहार के दौरान जनता को दिक्कत ना हो इस पर प्लान कर कार्य करने का दिया निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता ने रविवार रात मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने बन रहे पियर और अन्य निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि गुणवत्ता में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा का ख्याल रखा जायें और पूरे एसओपी का ध्यान रखा जायें।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

यह भी पढ़े : Jamshedpur : जुगसलाई राजस्थान शिव मंदिर में सात दिवसीय विहिप धर्म प्रसार का बिरसा सेवा प्रकल्प आरोग्य रक्षक प्रशिक्षण वर्ग शुरू

निर्माण के दौरान आवागमन बाधित ना हो इसके लिए विशेष योजना बनाने की जरूरत पर बल देते हुए निर्देश दिया कि वरीय अधिकारीयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उचित प्रबंधन करें ताकि पर्व त्यौहार के समय ज्यादा दिक्कत आम जनता को ना हो। इस दौरान उन्होंने बताया कि पर्व त्यौहार आने वाला हैं इसलिए जाम की स्थिति से बचने और सुरक्षा के मानकों का ख्याल रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें