Breaking News
Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर में गणेश चतुर्थी की तैयारी शुरू, तीनतल्ला बॉयज़ कमेटी ने किया भूमि पूजन Jamshedpur Sikh Activity : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान मुखे और भाजपा नेता सोमू में समझौता, मुखे को कोर्ट ने किया बरी Jamshedpur Sikh Activity : माता गुरदीप कौर की अंतिम अरदास का कार्यक्रम मनीफिट गुरुद्वारा में संपन्न, सीजीपीसी ने पुत्र को दिया सम्मान Jamshedpur : 23 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा, स्वर्णरेखा से जल उठाकर नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर पहुंचेंगे शिवभक्त Amritsar : ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਧਾਮੀ ਦੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਹਾਈ ਕਮਿਸ਼ਨ ਪਹੁੰਚਣ ’ਤੇ ਜੌਹਲ ਨੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਮੁਲਾਕਾਤ ਦਾ ਏਜੰਡਾ ਸਪਸ਼ਟ ਕਰਣ ਦੀ ਮੰਗ Sangrur : ਸ਼ਹੀਦ ਸਿੰਘਣੀਆਂ ਦੇ ਵਾਰਸਾਂ ਨੂੰ ‘ਕੌਰਨਾਮਾ-3’ ਨਾਲ ਕਿਲਾ ਹਕੀਮਾ ’ਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਨਮਾਨਤ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रतन टाटा के निधन पर रघुवर दास ने जताया गहरा शोक, निधन को बताया व्यक्तिगत क्षति

SHARE:

 

मीडिया से यादें साझा करते हुए कहा- टाटा कंपनी के एक मजदूर का राज्य के मुख्यमंत्री बनने पर रतन टाटा ने जताई थी प्रसन्नता

फतेह लाइव, रिपोर्टर.
ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गुरुवार को जमशेदपुर स्थित एग्रिको आवास पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पद्मश्री से सम्मानित रतन टाटा का जाना न केवल जमशेदपुर और टाटा परिवार के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। रतन टाटा ने अपने जीवनकाल में भारतीय उद्योग और समाज सेवा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

*टाटा समूह के विकास में रतन टाटा की बड़ी भूमिका*

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रघुवर दास ने रतन टाटा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में टाटा संस ने 20 से अधिक वर्षों तक देश के औद्योगिक विकास में एक अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने टाटा घराने की नींव को और मजबूत किया और इसे वैश्विक स्तर पर ले जाने का काम किया। रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल औद्योगिक विकास किया बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए भी कई सामाजिक कार्य किए, जिनका असर पूरे देश में देखने को मिला। रतन टाटा का योगदान ऐसा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

*रघुवर दास ने साझा किये व्यक्तिगत अनुभव*

रघुवर दास ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनका सौभाग्य रहा है कि वे स्वयं टाटा कंपनी में एक मजदूर के रूप में काम करते हुए मुख्यमंत्री बने। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में ‘मोमेंटम झारखंड’ के आयोजन से पहले, जब वे विभिन्न राज्यों में रोड शो कर रहे थे, तब उनकी मुंबई में टाटा समूह के तत्कालीन चेयरमैन स्वर्गीय सायरस मिस्त्री से मुलाकात हुई थी। उसी दौरान उन्होंने रतन टाटा से मिलने की इच्छा जताई, जिसे सायरस मिस्त्री ने पूरा किया। इसके बाद उनकी मुलाकात रतन टाटा से टाटा बोर्ड के ऑफिस में हुई।

*झारखंड से रतन टाटा का रहा है गहरा संबंध*

रघुवर दास ने बताया कि उन्होंने रतन टाटा से ‘मोमेंटम झारखंड’ में भाग लेने का अनुरोध किया, जिसे रतन टाटा ने सहर्ष स्वीकार किया और झारखंड आए भी। अपने संबोधन में रतन टाटा ने झारखंड की प्राकृतिक संसाधनों की समृद्धि और यहां के भोले-भाले लोगों की मेहनत की प्रशंसा की थी। उसी दौरान रघुवर दास ने उनसे झारखंड में कैंसर अस्पताल की कमी को लेकर बात की और उनसे अनुरोध किया कि वे इस दिशा में पहल करें। जिसपर रतन टाटा ने उनके आग्रह को सहर्ष स्वीकार किया और झारखंड में कैंसर अस्पताल की स्थापना के लिए उन्होंने जमीन उपलब्ध कराने की बात कही थी। इसके बाद 22 एकड़ जमीन मात्र 1 रुपये के प्रतीकात्मक शुल्क पर टाटा समूह को हस्तांतरित की गई, जिसके बाद 10 नवंबर 2018 को रतन टाटा ने स्वयं आकर कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन किया। अब वह अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है और आज वहां कैंसर के मरीजों का इलाज भी शुरू हो गया है।

*रतन टाटा का जाना व्यक्तिगत क्षति*
रघुवर दास ने निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “रतन टाटा का इस दुनिया से जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। वे न केवल एक महान उद्योगपति थे बल्कि अपना वादा निभाने वाले सरल और महान व्यक्तित्व के धनी भी थे। उनके साथ मेरा जुड़ाव मेरे जीवन का गौरवपूर्ण हिस्सा सदैव रहेगा। रतन टाटा हमेशा इस बात पर गर्व और प्रसन्नता महसूस करते थे कि टाटा स्टील का एक मजदूर आज झारखंड का मुख्यमंत्री बना है। उनका यह विनम्र स्वभाव और देश के प्रति उनकी सेवा हमेशा याद की जाएगी।”

रघुवर दास ने कहा कि पद्मश्री रतन टाटा का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा और उनके योगदान की गाथा हमेशा देश के विकास की कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर