Jamshedpur : हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बागबेड़ा थाना में हंगामा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बागबेड़ा में बीते दिनों अपराधियों ने कीताडीह ग्वाला पट्टी निवासी रोहित सिंह उर्फ छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गुरुवार को मृतक के परिजन बागबेड़ा थाना पहुंचे और हंगामा शुरु कर दिया। इस दौरान बस्ती के लोग भी मौजूद थे। सभी नारेबाजी भी कर रहे थे। हालांकि थाना प्रभारी कृष्णा गोपाल द्वारा समझाने पर परिजनों ने दो दिनों की मोहल्लत पर हंगामा खत्म कर दिया और वापस चले गए।

बता दे कि कीताडीह ग्वाला पट्टी में रहने वाले 22 वर्षीय रोहित सिंह उर्फ छोटू की रविवार रात लगभग 1:00 बजे सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी रोहित पेशे से स्कूल वैन चालक था, घटना के वक्त वह अपने घर पर बने खटाल में सोया हुआ था तभी अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में परिजनों ने मनीष उर्फ रायडर और कुंदन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें