WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उलीडीह फायरिंग मामले में हथियार के साथ दो गिरफ्तार 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत केंदूकोचा में बुधवार शाम बिरसा खालखो पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शंकोसाई रोड नंबर एक निवासी सोनु सिन्हा और उसका साथी करमदेव शर्मा उर्फ करमा शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया है। गुरुवार को जिला पुलिस ने एक प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। 

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि बुधवार शाम स्वर्णरेखा नदी के किनारे शराब के नशे में बिरसा और मनीष नामक युवक के बीच विवाद हुआ था। इसी बीच मौके पर मौजूद सोनु ने पिस्टल निकालकर बिरसा को गोली मार दी। घटना के बाद बिरसा को स्थानीय लोगों की मदद से एमजीएम ले जाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया था। 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रुपयों के लेकर शुरु हुआ था विवाद

सिटी एसपी ने बताया कि बिरसा खालखो और मनीष यादव के बीच रुपयों को लेकर विवाद था। गुरुवार शाम बिरसा, मनीष और सोनु नदी किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। मनीष ने बिरसा से अपने बकाया रुपये मांगे जिस कारण दोनों के बीच नोक-झोक शुरु हुई। विवाद बढ़ता देख सोनु ने अपने पास रखा पिस्टल निकाला और गोली चला दी। वहीं करमदेव ने सोनु को घटना से आधे घंटे पहले ही हथियार दिया था। सिटी एसपी के अनुसार सोनु और करमदेव पर कई मामले दर्ज है। फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर