WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डॉ अजय कुमार भगोड़ा है जिम्मेदारी मिलते ही भाग जाते हैं : बंटी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा की जमशेदपुर पूर्वी की जनता डॉ अजय कुमार से यह जानना चाहती है कि क्या यह बात सही है कि आपने पांडिचेरी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की लेकिन डॉक्टर बनने के बाद एमबीबीएस नहीं रहे और डॉक्टरी छोड़ दी। उसके बाद आपने आईपीएस बनकर जनता की सेवा करने की शपथ ली, लेकिन आईपीएस की नौकरी छोड़ दी, फिर आपने एक्सएलआरआई से एमबीए की डिग्री लेकर टाटा मोटर्स की नौकरी दलाली के लिए की, जिसमें आपका स्वार्थ की पूर्ति नहीं हुई, तो वह नौकरी भी छोड़ दी, फिर आपने मुंबई में टाटा संस में नौकरी की, लेकिन निजी स्वार्थ के कारण वहां भी नौकरी छोड़ दी, फिर आप कॉर्पोरेट से जुड़ने के लिए दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में बिचौलियों का काम किया। वहां भी नौकरी छोड़ दी, फिर आप जेवीएम में शामिल हुए।

जमशेदपुर की जनता ने आपको सांसद चुना, लेकिन जनता को धोखा देकर 2014 में जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में हार के बाद जमशेदपुर छोड़कर भाग गए, फिर आप झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने लेकिन यहां भी अपने निजी स्वार्थ के कारण कांग्रेस का बंटाधार कर दिया और कांग्रेस छोड़ दी। कांग्रेस छोड़ने के बाद अपने जमशेदपुर ही नहीं झारखंड छोड़ दिया। 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झारखंड छोड़ने के बाद देश के अर्बन नक्सली कहलाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की पार्टी आप में शामिल हो गए। जब डॉक्टर अजय का स्वार्थ आप पार्टी में पूरा नहीं हुआ तो, आपने आम आदमी पार्टी भी छोड़ दी। कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि जिस कोरोना काल में जमशेदपुर को डॉ अजय की सबसे ज्यादा जरूरत थी और जनता डॉक्टर को ढूंढ रही थी। आप यहां से लापता थे। 10 साल बाद फिर जमशेदपुर की जनता को निजी स्वार्थ की पूर्ति करने के लिए फिर से ठगने के लिए जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में आप आ गए। 

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि 

जमशेदपुर की जनता जानती है कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता का ख्याल रखने वाला कौन है। आप लोगों को बरगलाने का काम छोड यह बताने का काम करें की, आप ना बढ़िया आईपीएस बन सके ना बढ़िया डॉक्टर बन सके, ना कॉर्पोरेट अधिकारी और ना ही अच्छा राजनेता बन सके, तो फिर डॉक्टर किस मुंह से जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ रहे हैं। वह जनता को बताएं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर