WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कोवाली में ओड़िशा सीमा पर पहाड़ियों में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 324 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आसन्न झारखण्ड राज्य विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर उपायुक्त के निर्देश से सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात्रि को कोवली थानांतर्गत धीपासाईं ग्राम से सटे ओडिशा सीमा के समीप सुदूरवर्ती पहाड़ी जंगल में छापेमारी कर अस्थाई झोपड़ीनुमा परिसर में संचालित अवैध मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया।

छापेमारी में विदेशी शराब को तैयार करने एवं उसे बोतलबंद करने हेतु आवश्यक सभी सामग्री जैसे भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों का खाली बोतल, भारी मात्रा में ढक्कन व बोतल सीलबन्द करने हेतु कॉर्क, बोतलों पर चस्पा किये जाने वाला विभिन्न ब्रांडों का लेबल, नकली उत्पाद आसंजक, शराब को रंग व फ्लेवर देने में प्रयुक्त केरामेल, स्पिरिट का खाली जार तथा कुल 36 पेटियों में मैकडॉवेल नंबर वन तथा किंग्स गोल्ड ब्रांड का बोतल बन्द शराब बरामद किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस प्रकार घटनास्थल से कुल नकली विदेशी शराब करीब 324 लीटर बरामद किया गया।
उक्त मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का संचालक धीपासाईं निवासी लालचंद दास के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। छापेमारी दल में उत्पाद विभाग, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर धालभूम क्षेत्र के निरीक्षक प्रेम प्रकाश, चष्लिणु दल के निरीक्षक रामदास भगत, अवर निरीक्षक ओम प्रकाश व रामदेव पासवान, उत्पाद आरक्षी तथा गृहरक्षा वाहिनी के जवान शामिल रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर