WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

टोरी जंक्शन में यात्री और नागरिक सुविधा का घोर अभाव : रवि डे

SHARE:

ब्यूरो बब्लू खान 

5 अगस्त को स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन और पुतला दहन

चंदवा।चंदवा इंदिरा गांधी चौक स्थित पथ निर्माण विश्रामागार में झारखंड विकास समिति द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में रवि कुमार डे तथा सत्येंद्र यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा के धनबाद रेल मंडल का अहम और कमाउ रेलवे स्टेशन टोरी जंक्शन आज भी घोर उपेक्षा का शिकार है। रेल प्रशासन के द्वारा नागरिक सुविधा और यात्री सुविधा नहीं के बराबर है। इस स्टेशन से संबंधित ज्वलंत समस्याओं को लेकर रेल डीआरएम धनबाद, जीएम हाजीपुर तथा रेल मंत्री भारत सरकार को लगातार अवगत कराया जा रहा है परंतु समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हो पाया है। रेल प्रशासन ने इस स्टेशन को केवल कोयला ढोने का जरिया बना लिया है। इस स्टेशन में यात्री सुविधा और नागरिक सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमारी मुख्य मांगों में रेलवे फाटक के बगल में बनाया गया अंडर पास को चालू करने, फुट ओवरब्रिज निर्माण कराने, स्टेशन परिसर में एंबुलेंस की सुविधा और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, चंदवा शहर की ओर रेलवे टिकट काउंटर खोलने, राजधानी एक्सप्रेस का टोरी जंक्शन में ठहराव, बीडीएम सवारी गाड़ी को नियमित चलाने, रांची सासाराम एक्सप्रेस में डिब्बों की संख्या बढ़ाने, टोरी शिवपुर रेलखंड पर सवारी गाड़ी चलाने और टोरी लोहरदगा रांची सवारी गाड़ी का फेरा बढ़ाने की मांग शामिल है। आगामी 5 अगस्त को समिति के बैनर तले रेल से संबंधित मांगों को लेकर टोरी स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन तथा रेल प्रशासन का पुतला दहन किया जा जाएगा। रेल प्रशासन के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। मौके पर रवि डे, सत्येंद्र प्रसाद यादव, नीलम देवी, शंकर बैठा, पप्पू सिंह और रामवृक्ष प्रजापति मौजूद थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर