Latehar:दो महिला आइपीएस बनकर महुआडांड़ अनुमंडल का नाम रौशन किया

SHARE:

ब्यूरो बब्लू खान महुआडांड़ शहजाद आलम

महुआडांड़ अनुमंडल से दो महिला को प्रोन्नत कर सोमवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बैच लगाकर सम्मानित करते हुए आइपीएस अफसर बनाया। जिसमें गारू प्रखंड के मायापुर पंचायत के गाँव रामसेली के सरोजिनी लकड़ा व महुआडांड़ प्रखंड के चैनपूर पंचायत के ग्राम चैनपूर एमेल्डा एक्का है। दोनों 2017 बैच के है।बताते चलें कि वर्ष 1986 में दोनो की बहाली पुलिस विभाग में खेल कोटा से हुई थी।1991 में दोनो एक साथ इंस्पेक्टर बनी वर्ष 2008 में इन दोनो की पदोन्नती डीएसपी के पद पर हुई।वही वर्ष 2019 में एएसपी के पद पर हुआ। ऐमल्डा एक्का महुआडांड़ डीएसपी राजेश कुजूर की पन्ति है। वही दोनों के आइपीएस अफसर बनाने पर अजित पाल कुजूर, अभय मिंज, मनीना कुजूर, राजीव गुप्ता, अनन्द प्रसाद, सहित कई लोगों ने बधाई दी है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें