WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ में संत अन्ना का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया

SHARE:

ब्यूरो बब्लू खान महुआडांड़ शहजाद आलम

संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ में संत अन्ना का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया। ज्ञात हो कि सात साल पहले अन्ना समाज के प्रोविंशियल सुप्रियर सिस्टर कुसुमा एवं सहायक प्रोविंशियल सिस्टर प्रदीपा की अगुवाई में संत जेवियर कॉलेज एवं छात्रावास में कार्य आरंभ किया गया था। संत अन्ना समाज ने छात्रावास एवं कॉलेज के सफल संचालन के लिए विशाखापट्टनम से सिस्टर कैसलीन, सिस्टर निर्मला और सिस्टर मरियाना को भेजा था। अन्ना का अर्थ है ईश्वर की कृपा या वरदान। इन सिस्टरो ने व्यवस्थित तथा अनुशासित प्रयास एवं क्षमता से कॉलेज व छात्रावास को खड़ा किया। जो महुआडांड़ जैसे सुदूरवर्ती, जनजातीय, पिछड़ा क्षेत्र के छात्राओं तक शिक्षा का प्रसार करने में अपनी भूमिका निभा रहा है। छात्रावास में लड़कियों के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं जैसे पुस्तकालय बिजली, पानी, खेल के मैदान आदि। कार्यक्रम का शुरुआत प्राचार्य डॉ फादर एमके जोश ने सभी सिस्टरों का स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रावास के छात्राओं के द्वारा रंगा- रंग कार्यक्रम पेश किया गया। फादर समीर ने कहा कि देश में हमारी धर्म बहने शिक्षा समाज सेवा के क्षेत्र मे अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं । लोगों को हर क्षेत्र में जागरुक करने का काम कर रहे हैं। सिस्टर कैशलीन ने कहा कि धर्म बहनें अपने जीवन को प्रभु के चरणों में त्याग कर सभी धर्मविश्वासियों को प्रभु यीशु के दिखाए सच्चे मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं। लोगों को धर्म व समाज के प्रति जागरुक करने का काम करती हैं। सभी धर्म बहनें ईश्वर के द्वारा चुनी गई हैं। इस महाविद्यालय को आगे बढ़ाने में संत अन्ना सिस्टरो का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

इस कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक सिस्टर लीजा, सिस्टर कैशलीन एवं सिस्टर चन्द्रोदया ने सभी को धन्यवाद दिया। मौके पर महाविद्यालय के फादर डॉ. समीर और फादर राजीप तिर्की भी उपस्थित थे। प्राचार्य महोदय ने सभी को संत अन्ना पर्व की शुभकामनाएं दी साथ ही सिस्टरो के कार्यों एवं प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. शेफाली प्रकाश ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिस्टर कैसलिन, सि. चंद्रोदया, सि. प्रतिमा, प्राध्यापिका डॉ प्यारी कुजूर प्रो रोस एलिस, अंजना एक्का, रीमा रेणु कन्डुलना प्रो रश्मि सुमन टोप्पो प्रो शशि शेखर और सुरभी सिन्हा उपस्थित थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर