Jamshedpur : बर्मामाइंस के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय का एडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण

SHARE:

प्रधानाध्यापिका को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बीपीएम बर्मामाइन्स विद्यालय में गुरुवार को जिले के एडीपीओ पंकज कुमार ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में बीपीएम बर्मा माइंस विद्यालय के सफल संचालन को लेकर प्रधानाध्यापिका को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में एडीपीओ के द्वारा संचालित कक्षाओं का भी अवलोकन किया साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका भी जांच पड़ताल की गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : भारतीय मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री से EPS-95 की राशि एक की बजाय 5 हजार देने की मांग की, देश भर में किया आंदोलन

वहीं, एडीपीओ पंकज कुमार ने बताया की विद्यालय में शैक्षणिक माहौल पाया गया विद्यालय में नियमित रूप से साफ सफाई हो रही है बच्चे काफी उत्साहित लगे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ अंजू को विद्यालय के सफल संचालन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ अंजु , अर्चना कुमारी, रिंटू भगत, कुमुद ठाकुर उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें