Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ईस्ट प्लांट बस्ती में मंगलवार को 32 वर्षीय दयाशंकर का शव उसके घर में फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया. वह अपने परिवार से अलग किराए के मकान में रहता था. पड़ोसियों ने दयाशंकर को फांसी पर लटका देख, इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची बर्मामाइंस थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों के अनुसार, दयाशंकर नशे का आदी था. वह सैलून संचालक था और संभवत मानसिक तनाव में था. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है.…

Read More

अंचल कार्यालय में आय प्रमाण पत्र की प्रक्रिया हुई जटिल, लोग हो रहे परेशान फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में सीबीएसई-आईसीएसई बोर्ड के नियंत्रण में संचालित विद्यालयों में नामांकन के लिए मांगे गए आय प्रमाण पत्र की बाध्यता एवं आय प्रमाण पत्र हेतू दिये गये आवेदन प्राप्ति प्रमाण पत्र के आधार पर नामांकन करने का आदेश सभी विद्यालयों को देने का अनुरोध आरटीआई कार्यकर्ता सह चेयरमैन जिला कांग्रेस आरटीआई सेल कमलेश कुमार ने डीसी अनन्य मित्तल से किया है. उन्होंने मंगलवार को इससे संबंधित एक मांगपत्र डीसी को सौंपा. पत्र में कहा गया है कि सूत्र अनुसार श्रीमान के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 1 स्थित रामनगर में रहने वाली 35 वर्षीय फूलमणी प्रमाणिक ने मंगलवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के तुरंत बाद पति मेघनाथ प्रमाणिक ने उन्हें फंदे से उतारा और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पति के बयान के आधार पर पुलिस ने अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज किया है. मेघनाथ प्रमाणिक ने पुलिस को बताया कि…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर आरपीएफ ने एक छात्रा का खोया हुआ बैग रिकवर करके मंगलवार को वापस लौटाया. शहर के गोलपहाड़ी की रहने वाली रितिका पाॅल को 13 फरवरी को धालभूमगढ़ जाना था. गलती से वह टाटा-गुवा पैसेंजर में चढ़ गई. ट्रेन जब आदित्यपुर पहुंची तो वह हड़बड़ी में उतर गई, पर अपना बैग उसी ट्रेन में छोड़ दिया. इसके बाद छात्रा नेआदित्यपुर स्टेशन पर आरपीएफ के अधिकारी को जानकारी दी और आरपीएफ टाटानगर पहुंचकर मामले की सूचना दी, और रेलमदद एप में शिकायत की. आरपीएफ ने चाईबासा स्टेशन से बैग को उतार लिया. इसके बाद मंगलवार को टाटानगर आरपीएफ…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कीताडीह गुरुद्वारा में गत 16 फरवरी को सिख स्त्री सत्संग सभा ने बड़े धूमधाम से शहीद बाबा दीप सिंह जी का जन्म दिहाड़ा मनाया था. इस दौरान विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया और संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर बरताया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पोटका विधायक संजीव सरदार, सिख नेता सरदार शैलेन्द्र सिंह और झामुमो नेता एवं चर्चित समाजसेवी डॉ अवतार सिंह संधू और भाजपा नेता नरेंद्रपाल सिंह भाटिया शामिल हुए. उन्हें सिख स्त्री सत्संग सभा की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. सभी अतिथियों ने गुरुद्वारा में चल रहे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी पुलिस ने जिले में चल रहे फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान के तहत चोरी के एक मामले में पिछले 11 वर्षों से फरार चल रहे ताजनगर निवासी अंजार खान उर्फ छोटू पगला को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सब इंस्पेक्टर मोहम्मद खुर्शीद आलम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार वारंटियों के धरपकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है.इसी के तहत अपनी टीम के साथ गश्ती पर थे. तभी ताजनगर गुलज़ार होटल के समीप पुलिस को देख कर एक युवक भागने लगा. उसे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत चुना शाह बाबा मजार के पास बीते 11 फरवरी को परसुडीह निवासी करीना कालिंदी को उसके प्रेमी सन्नी समेत अन्य लोगों ने मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी थी. घटना के बाद करीना को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान करीना की मौत हो गई. करीना कालिंदी के परिजन और उसकी बस्ती की महिलाएं एमजीएम अस्पताल पहुंचीं. महिलाओं ने एमजीएम अस्पताल में अपनी मां का इलाज कर रहे एक आरोपी किशन बाग को वार्ड से पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. बस्ती वासियों…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 में किराए के मकान में रहने वाले 20 वर्षीय दुर्गाचरण ने सोमवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक ठेकाकर्मी था और एक साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था. बताया जाता है कि सोमवार शाम करीब 5 बजे किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी घर से बाहर चली गई. जब वह रात 10 बजे के बाद घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो स्थानीय लोगों की मदद…

Read More

मुखे की लगातार बढ़ने लगी सक्रियता, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मठारू भी रहे मौजूद फतेह लाइव, रिपोर्टर. पिछले दिनों पुलवामा में शहीद हुए झारखंड के हजारीबाग के सिख वीर सपूत करमजीत सिंह बक्शी की अंतिम अरदास सोमवार को हुई थी. इस दुःखद परिस्थिति में वीर सपूत कैप्टेन बक्शी को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. सिख समाज भी पीछे नहीं रहा. झारखंड सिख समन्वय समिति के प्रतिनिधियों ने भी अंतिम अरदास में हाजरियां भरी. इनमें समिति के संरक्षक गुरमुख सिंह मुखे, प्रधान तारा सिंह, वरीय उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह शामिल थे. वहीं झारखंड…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित हुई. जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने तैयारी समिति के बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के आह्वान पर अगामी 1 मार्च को चांडिल प्रखण्ड के बाडामटांड, चावलीबासा में कोल्हान प्रमण्डल स्तरीय कांग्रेस समागम का वृहत आयोजन किया जा रहा है. इसमें पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में हजारों कार्यकर्तागण शामिल होंगे. इसके लिए सभी जिला उपाध्यक्ष को एक एक वाहन, जिला महामंत्री को एक एक वाहन,…

Read More