Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से आज सुबह उनके आवास पर नवनियुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जमशेदपुर निवासी रविशंकर तिवारी ने मुलाकात की। साथ वे प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से भी मिले और उनका आशिर्वाद लिया। किसी जरूरी कार्य हेतु निकले किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू से उनकी मुलाकात पार्टी कार्यालय में नही हो पाई। मुलाकात के दौरान तिवारी ने कहा कि हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर इस विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कराएंगे और इस निरंकुश सरकार को झारखंड…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता का जन्मदिन उनके पंचायत से लेकर प्रखंड विकास कार्यालय तक पूरे हर्षोउल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम प्रखंड विकास कार्यालय में जमशेदपुर प्रखंड के प्रमुख के कार्यालय में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों के बीच केक काटा गया। वहीं दूसरी तरफ बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान स्थित सामुदायिक भवन में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों के उपस्थिति में केक काटा गया। दोनों स्थानों पर उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि सहित स्थानीय लोगों ने केक काटने के पश्चात पूरे हर्षोउल्लास के साथ जन्मदिन मनाएं।…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर मानगो के रहने वाले विकास सिंह ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। विकास पिछले 25 वर्षो से भाजपा के समर्पित कार्यकर्त्ता रहे हैं। विभिन्न पदों पर रहने वाले विकास जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में NDA गठबंधन के तहत जदयू को टिकट देने पर नाराजगी जताई है। मीडिया से बातचीत के दौरान विकास ने बताया की जमशेदपुर पश्चिम से वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. उनका सीधा मुकाबला क्षेत्र के वर्तमान कांग्रेस विधायक झारखण्ड के मंत्री बन्ना गुप्ता से है. उन्होंने बताया की नॉमनेशन के बाद वो देवघर जाकर बाबा बैजनाथ का दर्शन कर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा पोटका डिग्री कॉलेज की मान्यता दी गई, जिसके बाद मार्च 2024 को पोटका में डिग्री कॉलेज को लेकर भूमि पूजन किया गया. वहीं भूमि पूजन के आठ माह बीत जाने के बाद भी कॉलेज का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया. वहीं जन सत्याग्रह पोटका डिग्री कॉलेज कमेटी के संयोजक जयराम हांसदा एवं चंदन मंडल ने कहा की खबर मिली की डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है, स्थल का निरीक्षण किया तो पाया कि यहां निर्माण कार्य अब तक प्रारम्भ नहीं हुआ है. वही निराशाजनक शब्दों में जयराम हांसदा…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. राँची रेल मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार द्वारा गठित फ्लाइंग टीम दिपावली तथा छट पर्व के मद्देनजर एलर्ट है। दिनांक 19.10.2024 को रांची मंडल के फ्लाइंग टीम द्वारा *ऑपरेशन सतर्क* के तहत नियमित चेकिंग के दौरान नामकुम साइड फुट ओवर ब्रिज (FOB) के पास एक संदिग्ध थैला (बैग) देखा गया। टीम ने बैग के मालिक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन कोई दावा करने वाला सामने नहीं आया। इसके बाद इस संदिग्ध वस्तु की सूचना RPF पोस्ट रांची को दी गई। बैग की जाँच करने पर उसमें कुल 10 शराब की बोतलें पाई…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह, गोताडीह की रहने वाली 65 वर्षीय डुमनी हांसदा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना तब हुई जब डुमनी हांसदा सुंदरनगर थाना के अंतर्गत हाता जाने वाली सड़क पर पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रही थीं। बाइक सवार की टक्कर से उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डुमनी हांसदा को सिर, दायां हाथ, और कमर पर गंभीर चोटें आई थीं। उनके बेटे लखन हांसदा ने बताया कि वे पोटका के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के जम्को बस स्टैंड उमा मेडिकल के सामने पेंट करने के दौरान जादूगोड़ा के निवासी की मौत हो गई. मृतक नारायण महाली (45 वर्ष) जादूगोड़ा का रहने वाला था. वह परमेश्वर सिंह के घर में पेंट कर रहा था. जम्को बस स्टैंड उमा मेडिकल के सामने काम के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हुई. मौके पर टेल्को थाना की पुलिस पहुंची और सब इंस्पेक्टर जय कुमार सिंह और अजय कुमार तथा चालक विकास महतो के सहयोग से शरीर को नीचे उतारा गया. यह शाम 4:30 बजे की घटना है. पुलिस के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में रायशुमारी जारी है. इसी बीच शनिवार को बीजेपी ने झारखंड की 66 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. इसमें जमशेदपुर पूर्वी और रांची सीट पर कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी सिख को आगे करेगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. इसके बाद जमशेदपुर के सिख खासा नाराज हो गए हैं.  सेंट्रल सिख नौजवान सभा के सक्रिय सदस्य रणजोत सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए फतेह लाइव न्यूज के माध्यम से सिखों को आह्वान किया कि अब एकजुट होने का समय आ गया है. जमशेदपुर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत एनएच-33 स्थित मंगल कॉलोनी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। घटना शुक्रवार देर रात की है। घटना के बाद सभी का इलाज एम जी एम अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात संजय रजक के परिजन ओर पड़ोस में रहने वाले श्याम बिहारी यादव, लाल बाबू यादव के बीच मारपीट हुई। संजय रजक ने बताया कि हमलावर उनके घर के बगल की जमीन हड़पने के इरादे से हमला कर रहे थे, जिसका विवाद कई दिनों से चला…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के भाखर गांव के मोड़ पर शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायल सड़क किनारे पड़े थे। वहां से गुजर रहे जितेंद्र अग्रवाल और तपस सुई ने तुरंत एक वाहन की व्यवस्था कर घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉ. मीरा मुर्मू और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर.एन. सोरेन ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बुकाई धीवर और गुरुचरण मुंडा को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम…

Read More