Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर में विजयदशमी की रात कदमा निवासी देवराज पिल्ले की हत्या मामले में पुलिस ने आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बाइक, एक स्कूटी व चाकू बरामद हुआ है. पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि 13 अक्टूबर की रात में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान मोटरसाइकिल में सवार युवकों द्वारा चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने की सूचना प्राप्त हुई थी. उक्त युवकों ने कदमा उलियान के रहने 21 वर्षीय वाले देवराज पिल्ले की चाकू मार कर हत्या कर दी थी.…
फतेह रिपोर्टर लाइव, आईएएस अलका तिवारी को झारखंड का अगला मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। भारत सरकार ने आईएएस अलका तिवारी को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से उनके मूल कैडर झारखंड में वापस करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हे मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया जा सकता है। अलका तिवारी 1988 बैच की आईएएस है। फिलहाल वह केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर है। वह झारखंड में कई जिलों में डीसी के पद पर भी नियुक्त रह कर काम कर चुकी है। बता दें कि वर्तमान में झारखंड के मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते…
डिस्पैच व रिसिविंग सेंटर निर्माण को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग सेंटर निर्माण को लेकर कॉपरेटिव कॉलेज तथा एलबीएसएम कॉलेज, करनडीह का निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि 44-बहरागोड़ा, 45-घाटशिला एवं 46-पोटका विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच एलबीएसएम कॉलेज तथा 47- जुगसलाई, 48-जमशेदपुर पूर्वी एवं 49-जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टिंयां कॉपरेटिव कॉलेज से रवाना की जाएंगी। वहीं मतदान के उपरांत सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम सेट की रिसिविंग कॉपरेटिव कालेज में होगी।…
मातृभूमि भारत के दुश्मन का सफाया जरूरी फतेह लाइव, रिपोर्टर. राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के राष्ट्रीय संयोजक कुलविंदर सिंह ने कनाडा के खिलाफ उठाए गए भारत के कदम की सराहना की है। कुलविंदर सिंह ने कहा की कनाडा से सारे राजनीतिक को बुलाकर भारत ने सही किया है। जिस तरह से निज्जर हत्याकांड के बाद कनाडा विश्व स्तर पर भारत को बदनाम करना चाहता है। उसकी कोशिश कभी सफल नहीं होगी। कुलविंदर सिंह के अनुसार भारत की आजादी और निर्माण में पंजाबी खासकर सिखों की बड़ी भूमिका रही है और भारत को कोई कमजोर करे, इसे सच्चा सिख बर्दाश्त नहीं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आरपीएफ रांची के मण्डल सुरक्षा आयुक्त, पवन कुमार को लोकल पूलिस चानहो से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक नाबालिक लड़की उम्र 16 वर्ष को लेकर भाग गया है जिसका केस उक्त थाने में दर्ज हुआ है तथा उसका लोकेशन हटिया के पास दिख रहा है। जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल आरपीएफ हटिया को रेलवे स्टेशन पर मिले फोटो के अनुसार तलाशी अभियान चलाने के लिए निर्देश दिया। आरपीएफ हटिया द्वारा तलाशी अभियान दौरान देखा गया कि प्लेटफ़ॉर्म संख्या दो पर एक नाबालिग लड़की के साथ एक पुरुष बैठा था, फिर दोनों को लोकल पूलिस चान्हो द्वारा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची रेल मण्डल में आरपीएफ के मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर ट्रेनों तथा स्टेशनों पर गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान “ऑपरेशन नारकोस के तहत चलाया जा रहा है. उसी क्रम में बीते दिन शाम लगभग 7.00 बजे आरपीएफ रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में हटिया स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट हटिया, आरपीएफ रांची की फ्लाइंग टीम और जीआरपी हटिया द्वारा संयुक्त जांच की गई। चेकिंग के दौरान प्लेटफ़ॉर्म संख्या 02 पर 02 ट्रॉली बैग, 02 पिट्ठू बैग और 01 बैग कुछ भारी चीज पड़ी हुई दिखाई पड़ी, जिसका कोई…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी. जबकि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होगी एवं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी. चुनाव आयोग के झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल ने स्वागत किया है और कार्यकर्ताओं से चुनाव तैयारियों में पूरी ताकत से जुट जाने की अपील की। कहा “हेमंत सरकार जनविरोधी है। जनता के 5 साल के दु:ख…
आरोपी प्राध्यापक का आरोपों से इनकार, छात्र संघ बना रहे आंदोलन की रणनीति फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला कॉलेज के स्नातक में पढ़ने वाले एक विद्यार्थी चंदन कुमार यादव ने कॉलेज के प्राध्यापक प्रोफेसर विकास मुंडा पर गला दबाते हुए मारने का आरोप लगाया है. इस संबंध में चंदन ने घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य से विकास मुंडा पर अभद्र व्यवहार के संबंध में एक आवेदन भी सौंपा है, जिसके अनुसार चंदन कॉलेज के स्नातक सत्र 2020-2023 का छात्र है, जिसके अनुसार वह सेमेस्टर वन में प्रमोटेड था. इस संबंध में अपने राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर विकास मुंडा से बात करने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तिथियों की घोषणा का हार्दिक स्वागत किया। भाजयुमो ने कहा कि यह लोकतंत्र के महापर्व का अवसर है, जिसमें राज्य की जनता अपने भविष्य का निर्णय करेगी। हम सभी से अपील करते हैं कि वे इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। भारतीय जनता पार्टी और BJYM का यह संकल्प है कि हम जनता के सामने एक स्वच्छ, मजबूत और विकासोन्मुखी सरकार का विकल्प प्रस्तुत करेंगे, जो राज्य के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मंगलवार को गिरिडीह समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार के द्वारा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिनांक 15 अक्टूबर को निर्वाचन की घोषण के उपरांत पूरे जिले में आचार संहिता लागू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में दूसरे चरण के तहत दिनांक 20 नवंबर को मतदान किया जाना है।…
