Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
एसडीओ से रोक लगाने की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर. बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने धालभूम एसडीओ को आवेदन देकर शनिवार की प्रस्तावित आमसभा पर रोक लगाने की गुहार लगाई है। प्रधान कुलविंदर सिंह के अनुसार केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को बारीडीह के मामले में आम सभा बुलाने का अधिकार नहीं है। यदि आम सभा में कुछ अनिष्ट अथवा कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा होती है तो इसकी पूरी और पूरी जिम्मेदारी प्रधान सरदार भगवान सिंह की होगी। कुलविंदर सिंह के अनुसार वे अप्रैल 2025 तक के लिए प्रधान है और उनकी कमेटी को मनमाने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला जिला के आदित्यपुर में अपराधियों का बोलबाला है. यहां बेलगाम अपराधियों ने फिर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और यह संदेश छोड़ा है कि पुलिस का उनमें खौफ नहीं है. इसके साथ ही इलाके में गैंगवार छिड़ने की प्रबल संभावना बढ़ती दिख रही है. बीती रात यहां आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंगर्तग कल्पनापुरी स्थित पहाड़ी के पास स्क्रैप कारोबारी विक्की नंदी के क़रीबी विवेक सिंह, पिता गोलटन सिंह (कल्पनापुरी निवासी) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना बुधवार की रात 8.40 की है, जब विवेक सिंह के घर कल्पनापुरी स्थित पहाड़ी के समीप…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। इसके बावजूद विपक्ष भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने में विफल रहा है। जाहिर है, सरकार और विपक्ष, दोनों ही जनभावना के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। राय बुधवार को यहां डोरंडा में भारतीय जनतंत्र मोर्चा की कोर कमेटी में अपनी बात रख रहे थे। राय ने कहा कि सरकार ने अपना खजाना चुनाव आने पर खोला। अब बड़ा सवाल यह है कि सरकार अब पैसा कहाँ से लाएगी? बजट में तो है ही नहीं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला संजय नगर के नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स के पास सोमवार रात 2 बजे आपसी रंजिश के चलते राजद नेता समेत दो युवकों पर गोली चलाने मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह ने आदित्यपुर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी प्राप्त की। युवा राजद सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष उदित यादव के छोटे भाई विवेक यादव समेत उसके सहयोगी ट्रांसपोर्ट व्यवसाय जश्नप्रीत उर्फ भुट्टर पर कार सवार अपराधियों द्वारा मारपीट के बाद गोली चालन मामले को लेकर राजद राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह ने दोषी आरोपियों के गिरफ्तारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देशभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। 21 जून को होने वाले इस महाआयोजन को लेकर लौहनगरी जमशेदपुर में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बस्ती विकास समिति, जमशेदपुर के तत्वावधान में एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में वृहद योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस निमित्त, बुधवार को बस्ती विकास समिति, जमशेदपुर के द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ओर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं तैयारियों पर विस्तारपूर्वक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह मस्जिद ए अक्सा मे ईद उल अजहा के इस अवसर पर सुबह 7बजे नमाज अदा की गई है. जहां मस्जिद के इमाम हाजी इश्हाक अंजुम ने लोगों को नमाज अदा करवाया. नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया.जहां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बीडीओ सुधा बर्मा, सीओ मनोज कुमार, नें सभी नमाजियों को ईद की गले मिलकर मुबारकबाद दिया. आपको बता दे की ईद उल अजहा का यह पर्व हजरत इब्राहिम की याद में मनाया जाता है. जो धर्मग्रंथ कुरान में वर्णित है.ईद-उल-अजहा इस्लाम धर्म…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गोलमुरी थाना क्षेत्र के न्यू केबुल कॉलोनी शीशम रोड निवासी राम विनोद सिंह के घर का वेंटिलेटर तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवर पर अपना हाथ साफ किया है. पुलिस का कहना है कि घटना की लिखित शिकायत 15 जून को की गई है, लेकिन घटना उसके पहले की ही है. परिवार के लोग 5 जून को ही मकान में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे. 10 दिनों के बाद जब 15 जून की रात 9 बजे वे लौटे तब देखा कि वेंटिलेटर टूटा हुआ है. इसके साथ ही अलमीरा का ताला टूटा हुआ था और सामान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर परसुडीह थाना अंतर्गत ऑफिसर क्लब के पास क्वार्टर नंबर 405/1 निवासी रेल कर्मचारी राजू बिंदू के घर चोरी हो गई। राजू अपने परिवार संग अपने गांव मुंगेर गए हुए थे। पड़ोसियों ने घर में चोरी होने की सूचना दी जिसके बाद वे शनिवार सुबह अपने घर पहुंचे। उन्होंने पाया कि घर में सारा सामान बिखरा हुआ है और घर में चोरी कर ली गई है। राजू ने परसुडीह थाना में मामले की लिखित शिकायत की है। राजू टाटानगर स्टेशन में एकाउंट विभाग में कार्यरत है। राजू ने बताया कि बच्चों की छुट्टी होने के कारण वे पूरे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सुंदरनगर पुलिस ने 3।50 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम बुधू पात्रो है। वह हितकू का रहने वाला है। शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ओडिशा से गांजा लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने खुखराडीह में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में झोले से कुल 3।50 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बुधू…
फतेह लाइव, रिपोर्टर कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव रामजनम नगर टॉल ब्रिज के पास शुक्रवार की सुबह सटंट करने के दौरान बाइक स्कीट करने से दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय के द्वारा इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में हल्दीपोखर दामुडीह गांव निवासी 21 वर्षीय नीतेश सीट की मौत हो गई जबकि उसका साथी विभीषण सरदार का दांया पैर टूट गया है। नीतेश और विभीषण दोनों गुजरात के सूरत स्थित टाईल्स फैक्ट्री में काम करते थे। वे दोनों गुरुवार रात ही ट्रेन से शहर पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि…
