Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर

फतेह लाइव, रिपोर्टर बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गुरुद्वारा के पीछे स्थित एक होटल के बाहर खड़े वाहनों में शुक्रवार देर शाम असमाजिक तत्वों ने आग लग दी. आग ने पार्किंग में खड़ी दो पहिया वाहनों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया. आग की लपटें इतनी ऊंचाई तक जा रही थी कि दूर से उसे देखा जा सकता था. इधर, स्थानीय लोगों ने पास में ही बिल्डिंग में लगे फायर इक्यूपमेंट की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. लोगों ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी. हालांकि, पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती तब तक वाहन पूरी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर उलीडीह थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के आरोपियों को जमशेदपुर कोर्ट ने 10 साल बाद साक्ष्य के आभाव में बरी कर दिया. मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे 2 आभाष वर्मा ने आरोपी राकेश यादव, संजीत सिकधर और एनएस लक्ष्मण को दोष मुक्त कर दिया. इस संबंध में 24 मई 2024 को उलीडीह थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मामले में कुल 3 लोगों की ही गवाही हुई थी. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विद्या सिंह ने पैरवी की. बता दे कि तीनों आरोपी उलीडीह स्थित एक कॉल सेंटर में काम करते…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर मानगो थाना अंतर्गत दाईगुटू में बीती रात चोरों ने एक साथ चार घरों को निशाना बनाया. चोरों ने घरों से मोबाइल समेत गहनों की चोरी कर ली. चोरों ने राजू प्रजापति के घर से गहने और अन्य तीन घरों से मोबाइल की चोरी की. घटना की जानकारी मानगो पुलिस को दी गई. सूचना पाते ही मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. राजू ने बताया कि वे लोग अपने घर पर सोए हुए थे. सुबह उठे तो पाया कि घर में चोरी हो गई है. घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है. थोड़ी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 11वें मुकाबले में अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया. यूएसए की इस जीत के कई हीरो रहे. कप्तान मोनंक पटेल ने एक तरफ अर्धशतकीय पारी खेल मैच टाई कराने में अहम भूमिका निभाई, वहीं गेंदबाजी में नोस्तुश केंजीगे ने सर्वाधिक 3 विकेट लेकर अपनी चमक बिखेरी. इसके अलावा एक और नाम ऐसा था जो काफी चर्चा में रहा. वो नाम है सौरभ नेत्रवलकर का. 32 साल के इस तेज गेंदबाज ने मोहम्मद रिजवान को आउट कर यूएसए की जीत की नींव रखी थी, वहीं अंत में विस्फोटक बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद की पारी का भी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम पोटका प्रखंड के कोवाली थाना अंतर्गत कूटसूरी गांव के निजी तालाब में खुदाई कार्य करने के क्रम मे ट्रैक्टर के द्वारा मिट्टी लाकर महूलडीहा में एक गड्ढा को भरने का कार्य किया जा रहा था. इसी क्रम में ट्रैक्टर का ट्रॉली शौचालय के दीवार से टकराने के कारण ग्राम प्रधान बिधान मंडल के 8 वर्षीय पुत्र शिवराज मंडल के शौचालय में दब जाने से दर्दनाक मौत हो गई. बताया जाता है कि कई दिनों से मिट्टी भरने का कार्य किया जा रहा था जिसे महूलडीहा के ग्राम प्रधान विधान मंडल के 8 वर्षीय पुत्र शिवराज…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. गांधी घाट पार्क में गीता थिएटर के बैनर तले एक्टिंग ऑडिशन रखा गया जिसमे लगभग 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. मीडिया से बातचीत करते हुए गीता कुमारी ने बताया कि इस ऑडिशन का आयोजन गीता थिएटर के आगामी प्रोजेक्ट के लिए किया गया था ताकि नए और युवा चेहरा संगठन को मिलें. ऑडिशन में चुने कलाकार गीता थिएटर के दल के साथ 18 जून को बरेली में आयोजित होने वाले आल इंडिया ड्रामा कंपटीशन 2024 में हिस्सा लेंगे. ऑडिशन में चुने कलाकारों की सूची गीता थिएटर के फेसबुक पेज पर प्रकाशित किया जाएगा. एक्टिंग ऑडिशन में बतौर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के द्वारा साकची स्थित कोचिंग संस्थान थीसिस में पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन और कविता लेखन-वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कुल 42 विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन थीसिस कोचिंग के संस्थापक सागर चौबे और सागरिका मिश्रा ने अपनी टीम के साथ किया. विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉक्टर अनिता शर्मा ने कहा कि किताबी ज्ञान हमें प्रमाण पत्र देता है पर एक समझदार मनुष्य हम तभी बनेंगे जब हम अपने पर्यावरण, अपनी धरती माता और प्रकृति की सुरक्षा को लेकर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिस दुनिया में लोग पैसे को ही सब कुछ समझते हैं उसी दुनिया में यदि कोई बिना स्वार्थ के सहारा बन जाए तो उसे क्या कहेंगे? हुआ यू कि समाज सेवी नेहा निषाद द्वारा एसपीजी कंपाउंड में दो भाई चपानल चलाते दिखे. दोनों ही नेत्रहीन थे. पूछने पर माँ ने बताया कि घर में बिजली नहीं है न ही पकाने के लिए राशन है. गर्मी में बहुत तकलीफ हो रही है. आमदनी घर चलाने के लिए पर्याप्त नहीं है. जिस कारण वो गरीबी और अभाव में जीने को मजबूर है. इसकी जानकारी जैसे ही रवि जयसवाल को…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आदित्यपुर स्थित धीरजगंज, साईं कल्पना सोसाइटी, जुलमटाड़, सतवहिनी इलाके में अध्यक्ष पल्लवी दीप के नेतृत्व में पौधरोपण कर ‘आओ पर्यावरण बचाएं’  प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई. यह प्रोजेक्ट पूरे मानसून तक चलेगा. वॉलिंटियर मनीष तोमसय ने हमारी भूमि हमारा भविष्य का नारा देते हुए वहां उपस्थित सभी बच्चों के साथ बहुत ही उत्साह पूर्वक पौधारोपण किया तथा इसकी देखभाल करने का भी शपथ लिया. कार्यक्रम मनीष तोमसय की देखरेख में संपन्न हुआ. इस मौके पर अध्यक्ष पल्लवी दीप, पी अनीता, उत्कर्षा,  मनीषा तोमसय, धनसिंह तोमसय, विजय कुमार सुवर्णो, दिलीप गिरी, मिस्टर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. विश्व पर्यावरण दिवस पर समाजसेवी करनदीप सिंह ने अपने जेम्को आजाद बस्ती स्थित घर के बगल बागान में बच्चों संग पौधारोपण किया. करनदीप सिंह ने बताया की पूर्वजों के समय से ही वृक्ष हमें फल, फूल, आयुर्वेद आदि में सहायक रहा है. उन्होंने अपील की है कि प्रदूषण करना बंद करो जीना शुरू करो. प्रदूषण रोके प्राकृतिक की रक्षा करें. अपने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक पेड़ अवश्य लगाएं. कार्यक्रम में फलदार पौधे के साथ-साथ शो पीस के भी पौधे लगाए गए. पौधे हमारे जीवन दाता है, विश पीकर अमृत बरसता. इस संदेश को…

Read More