Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा कंपनी के अंदर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. वहीं कंपनी परिसर से बाहर टेल्को आम बागान में सुबह 10:00 बजे पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह द्वारा दिया गया. इसके उपरांत 11:00 बजे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए झंडोत्तोलन किया गया एवं उपस्थित कमिटी मेंबर्स आरके सिंह फैन क्लब के सदस्य एवं सक्रिय कर्मचारियों को यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने एक शपथ पत्र भी पढ़ा. जिसमें पर्यावरण को संरक्षित करने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की लगातार दूसरी ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने बधाई दी है. साथ ही साथ ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से उनकी जीत सुनिश्चित करने पर ईचागढ़ की जनता का भी आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है. पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने संजय सेठ के भारी मतों से लगातार दूसरी बार जीत सुनिश्चित होने पर जनता एवं कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक पल बताया है. संजय सेठ की भारी मतों से जीत पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह एवं हर्ष…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पोस्तो नगर में जलमीनार का मोटर जल जाने के कारण पानी की आपूर्ति ठप्प हो गई है. इससे कॉलोनी के लगभग 200 घर प्रभावित हुए हैं. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर जलमीनार तक पहुंचे. पहुंचते ही सर्वप्रथम तत्काल जुस्को के 12,000 हजार लीटर वाली पानी टैंकर मंगवा कर स्थानीय लोगों के बीच में पीने का पानी वितरण करवाया. इसी बीच स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर अपने से ही मोटर खोलकर बनाने का कार्य प्रारंभ किया. मगर मोटर जल जाने के कारण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी द्वारा संचालित टाटा स्टील चिड़ियाघर का विस्तार हो रहा है. इसके तहत जू में लकड़बग्घा और सामान्य तेंदुआ के लिए नये बाड़े का निर्माण किया गया. पुराने नर्सरी एरिया में इसको तैयार किया गया. नये बाड़े का उदघाटन वन विभाग के क्षेत्रीय वन संरक्षक रवि रंजन ने किया. इस अवसर पर उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील कार्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी उपस्थित थे. इस दौरान चिड़ियाघर यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, टाटा स्टील जुलोजिकल सोसाइटी के मानद सचिव कैप्टन अमिताभ और टाटा स्टील जुलोजिकल पार्क के डिप्टी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिविल कोर्ट, जमशेदपुर एवं एकता ब्वॉयज क्लब, सलगाझरी के संयुक्त प्रयास से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सलगाझरी, जाहेरगढ़, गोबराटोला(परसुडीह), सलगाझरी उपरटोला में पौधरोपण किया गया. साथ ही साथ ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि हमें पृथ्वी का खयाल रखना चाहिए. ऊर्जा बचाने एवं पेड़ लगाने का हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए. दुनिया को स्वस्थ और अधिक टिकाऊ बनाने के लिए हर कोई को कुछ ना कुछ करते रहना चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष बेरा, राज कुमार चौहान, आनंद पात्रो, अरुण रजक, भरत पात्रो, परमेश्वर करूवा, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, आशीष दास, जितेंद्र पांडेय, जीतू…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 106 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) तथा आरसीडब्ल्यूए 106 बटालियन ने एनजीओ ‘शिल्प कला केंद्र’, जमशेदपुर (झारखंड) एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ ‘मेरी लाइफ’ कार्यक्रम के अंतर्गत कमांडेंट डॉ. निशीत कुमार एवं आरसीडब्ल्यूए 106BN की अध्यक्षा बबीता सिंह के नेतृत्व में “मिया वाकी तकनीक” से एक वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम को एनजीओ ‘शिवम शिल्प कला केंद्र’ के सदस्यों, आसपास के स्कूली बच्चों एवं वाहिनी के अन्य कार्मिकों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सफल बनाया. आरसीडब्ल्यूए 106 बटालियन की अध्यक्षा बबीता सिंह ने इस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. महिला उत्पीड़न का आरोप साबित होने पर दोषी मो. खालिद आलम को तीन साल कैद की सजा अतिरिक्त सत्र एवं जिला न्यायाधीश मंजू कुमारी (पांच) की न्यायालय ने सुनाई है. सोनारी कागलनगर की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसके पति प्रकाश की मृत्यु हो गई. उसके बाद वह काम करने लगी. इसी बीच उसका परिचय कीताडीह मस्जिद रोड के मोहम्मद खालिद आलम से हो गई. आरोपी खालिद ने पहले तो खुद को अविवाहित एवं हिंदू बताया लेकिन पीड़िता को पता लग गया कि वह शादीशुदा है. उसने दूरी बना ली तो वह साथ में रहने के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा में स्पष्ट बहुमत नहीं पाने के कारण इस बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में आने से पहले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के गठन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. भाजपा के साथ नीतीश कुमार का रिश्ता 1990 के दशक के मध्य में उस समय से चला आ रहा है, जब नीतीश ने बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के खिलाफ विद्रोह के बिगुल फूंकते हुए अनुभवी समाजवादी नेता दिवंगत जॉर्ज फर्नांडीस के साथ मिलकर समता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिसके बाद बुधवार पांच जून को शेयर बाजार 950 अंक उपर खुला. मंगलवार को चुनाव परिणाम के दिन शेयर बाजार में चार हजार अंक से अधिक की गिरावट देखी गई. वहीं अब चुनाव नतीजे आने के अगले ही दिन भारतीय शेयर बाजार कुछ हद तक संभल रहा है. सेंसेक्स 950 अंक ऊपर खुलने से 73 हजार का आंकड़ा भी पार कर लिया है. आम चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को उम्मीद से कम बहुमत मिलने से मंगलवार को बाजारों में भारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवं केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने इंडी गठबंधन प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह को इस्तीफा देने की सलाह दी है. कुलविंदर सिंह के अनुसार शहर में ऐसा पहली बार हुआ जब सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने अपनी बैठक में समीर मोहंती को वोट देने का फैसला लिया. वह फैसला भी एक तरफा था और सभी प्रधान इस फैसले के साथ सहमत नहीं थे. निजी हित, तुष्टि और पहचान के लिए प्रधान भगवान…
