Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पश्चिम जमशेदपुर के सभी इलाकों में पानी की समस्या चिंताजनक है. शहर के एक बड़े आबादी वाले क्षेत्र में पिछले दशकों से पानी की समस्या गंभीर है, लेकिन इसे हल करने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं. पिछले 48 घंटों से तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक है और मानगो के अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति लगभग ठप है, जिससे स्थानीय निवासियों को पेयजल के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. लोग आरोप लगा रहे हैं कि पेयजलापूर्ति विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल हो रहा है, जिससे विभाग की कार्य प्रणाली को लेकर व्यापक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर को–ऑपरेटिव कालेज परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में गुरुवार देर रात उस वक्त हंगामा मच गया जब महाराष्ट्र से आया एक ट्रक को बगैर राजनीति दलों के प्रतिनिधियों को सूचित किए कालेज परिसर में प्रवेश कराने का प्रयास किया गया. ट्रक में ईवीएम होने की आशंका पर झामुमो समेत इंडी गठबंधन के खेमे के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. इधर जैसे ही हंगामे की सुचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी को मिली वे लाव लश्कर के साथ स्ट्रांग रूम परिसर में पहुंचे, और ट्रक की जांच की. वहीं सूचना मिलते ही झामुमो प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में ऑनलाइन शॉपिंक प्लैटफार्म फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए. इस दौरान शहर में पार्सल की डिलीवरी बंद रही. वहीं सभी डिलीवरी ब्वॉय कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते नजर आए. गोलमुरी और बिष्टुपुर स्थित कार्यालय के बाहर सभी एकजुट दिखे. हड़ताल का ऐलान करने से सारा कामकाज ठप पड़ गया है. डिलीवरी ब्वॉय का कहना है कि उनका पार्सल का रेट घटा दिया गया है. इसी वजह से वह हड़ताल पर गए हैं. डिलीवरी ब्वॉय का कहना का कि एक पार्सल पर उन्हें पूर्व में 14 रुपये प्रति…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. छत्रपति शिवाजी सेना के संस्थापक मनीष कुमार प्रसाद ने लद्दाख में तैनात भारतीय सेना के जवान की पत्नी से झारखंड के रांची स्थित खर्ची दाग ओपी क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म को बहुत ही शर्मनाक बताया है. यह पूरे हिंदुस्तान के लिए और खासकर झारखंड के लिए बहुत ही शर्म की बात है. इसे छत्रपति शिवाजी सेना, जमशेदपुर झारखंड कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता. सेना के जवान की पत्नी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में किया है और प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका में एक बड़े लापरवाही का मामला सामने आया है. इस मामले में तत्कालीन पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की उदासीनता के कारण लाखों रुपए का नहीं हो पाया उपयोग. वहीं पोटका के विभिन्न गांव के ग्राम सभा को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा शिक्षा एवं जागरूकता के प्रचार प्रसार को लेकर विभिन्न गांव के ग्राम सभा को यह पैसा भेजा गया था. मगर इन पैसे का उपयोग नहीं होने के कारण पिछले 10 साल से या उससे अधिक समय से बैंक खाते में लाखों रुपए पड़े हुए हैं. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब झारखंड ग्रामीण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 30 मई को केरल और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में एक साथ मानसून ने दस्तक दी है. यह अपनी सामान्य तिथि 1 जून से दो दिन पहले ही दस्तक दे चुका है. केरल में मानसून के दस्तक देने की सामान्य तिथि 1 जून है, उसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ता है, आमतौर पर तेजी के साथ, और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर करता है. मानसून सामान्य रूप से 5 जून के आसपास पूर्वोत्तर भारत में दस्तक देता है. लेकिन, कुछ वर्षों के दौरान जब मानसून की बंगाल की खाड़ी सक्रिय होती है,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक तरफ जहां रेमल चक्रवात का बंगाल में मामूली असर रहा वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर राज्यों में बड़ा कहर ढा रहा है. रेमल का असर पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में पड़ा है. इस चक्रवाती तूफान ने मणिपुर नगालैंड मिजोरम असम और मेघालय में भारी तबाही मचाई है. बाढ़ के कारण मणिपुर के इंफाल में लोग काफी प्रभावित हुए हैं. यहां इंफाल नदी में बाढ़ आ गई है जिसे पानी ऊफान पर है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ का पानी निचले इलाकों में बसे घरों में घुस गया है. सुरक्षित रहने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला प्रशासन ने 09-जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र की मतगणना को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल की मौजूदगी में मतगणना हेतु अधिकारियों व कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य संपन्न हुआ. नियमानुसार रेंडमाइजेशन का कार्य पूरा करवाते हुए लिस्ट को लॉक कर दिया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी उपस्थित थे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से संपन्न होने के बाद को-ऑपरेटिव कॉलेज में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा गया है. इसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में मतगणना के तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई. कॉलेज परिसर में प्रत्याशियों व उनके कार्यकर्ता के बैठने की व्यवस्था, वाहन पार्किंग, काउंटिंग एजेंट का पहचान पत्र, परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, चलंत शौचालय समेत मतगणना केन्द्र में सीसीटीवी कैमरे, मतगणना की वीडियोग्राफी, इंटरनेट, माइकिंग सिस्टम, कंट्रोल रूम, मीडिया सेंटर आदि को लेकर चर्चा की गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें. इसे भी पढ़ें : Potka : बीडीओ ने बिंगबुरू गांव को शहर से जोड़ने वाली सड़क का किया निरीक्षण सुबह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बुधवार को मानगो विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय विद्यालय में एक दिवसीय स्पेशल ड्रामा समर कैंप आयोजित किया गया. जिसमें विद्यालय के 8वीं, 9वीं एवं 10वीं कक्षा के ड्रामा में रूचि रखने वाले छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. यह ड्रामा समर स्पेशल कैंप केवल मानगो विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओ के लिए अध्यापक मो. शाहनवाज के पहल पर विद्यालय प्रधानाध्यापक डॉ. निधि श्रीवास्तव के दिशा-निर्देश पर आयोजित किया गया था. इसे भी पढ़ें : Potka : बीडीओ ने बिंगबुरू गांव को शहर से जोड़ने वाली सड़क का किया निरीक्षण गेम व एक्टीविटिज का हुआ आयोजन ड्रामा समर स्पेशल कैंप में बतौर प्रशिक्षक…
