Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत गणेश पूजा मैदान में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक फूड वैन में अचानक आग लग गई. आग ने धीरे-धीरे पूरे वैन को अपने कब्जे में ले लिया। लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर टाटा स्टील का एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. आधे घंटे के कड़ मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया. आग लगने का कारण सिलेंडर से गैस लीकेज बताया जा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल व डीडीसी ने मानगो क्षेत्र में मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने मतदाताओ को गुलाब का फूल एवं वोटर कॉफी मग देकर सम्मानित किया. 09- जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा. वहीं 11 बजे तक 09- जमशेदपुर लोकसभा में मतदान 28.45% हुआ है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने परिवार संग किया मताधिकार का प्रयोग विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत 44- बहरागोड़ा- 30.45 45- घाटशिला-33 46- पोटका-28.6 47- जुगसलाई- 28.6 48- जमशेदपुर पूर्वी- 26.11 49- जमशेदपुर पश्चिम- 25.9
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर संसदीय सीट में शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है. सभी मतदाता अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इधर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने भी बूथ संख्या 242 फाउंड्री यूनियन मध्य विद्यालय बर्मामाइंस में परिवार के साथ वोट डाला. उन्होंने कहा कि युवाओं और महिलाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह है. कहा कि इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग होगी और लोगों से अपील भी की कि लोकतंत्र के महापर्व की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें. वहीं शिक्षा निकेतन स्कूल में अपने मतदान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा निर्वाचन को लेकर जमशेदपुर के ग्रामीण मतदाताओं के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है. जादूगोड़ा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ईचड़ा, पंचायत भवन ईचड़ा, सामुदायिक भवन यूसिल कॉलोनी सहित सभी बूथों पर सुबह के छः बजे से ही मतदाताओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू ही गयी. जिनमें सबसे ज्यादा तादाद महिला व युवा वोटरों की रही. भारी गर्मी का माहौल भी मतदाताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं ला सका. लोग मतदान केन्द्रों पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देते दिखे. इस दौरान मतदान केन्द्रों की सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किये गए हैं. मुसाबनी के पुलिस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शनिवार को पवन अग्रवाल ने बूथ नंबर 22 हरिजन विद्यालय भालूबासा में परिवार के साथ मतदान किया. मां भारती को परम वैभव के साथ नए भारत के निर्माण के लिए मतदान किया. हर एक वोट मत्वपूर्ण है. यह संविधान में मिला हमारा अधिकार है. आपके एक मत से भारत का भाग्य बनने वाला है. बूथ पर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है. पवन ने मतदाताओं से अपने घरों से निकल कर विकसित भारत, राष्टवाद तथा सांस्कृतिक उत्थान के साथ गरीब कल्याण के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मत का दान करने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत झार गोविंदपुर में बीते 19 मई को हुए जमीन कारोबारी लालू प्रधान हत्याकांड के पांच दिनों बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. आरोपियों की पहचान होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन समेत ग्रामीणों में आक्रोश है. इधर घटना के पांचवें दिन झार गोविंदपुर के ग्रामीण मृतक के परिजनों के साथ गम्हरिया थाना पहुंचे. फौरन आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय पर लगे आरोप को डीएसपी ने जांच में सही पाया 19 मई को घटी थी घटना ग्रामीणों ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहर के मानगो में फल विक्रेता मो. शमीम से शुक्रवार की शाम 7500 रुपये की लूट हो गई. लूट की घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसके कॉलोनी का ही नेलाब खान है. घटना के बाद उसने नेलाब के खिलाफ लूट का एक मामला दर्ज कराया है. शमीम का कहना है कि वह उलीडीह थाना क्षेत्र के चुना साह कॉलोनी का रहने वाला है. इसके पहले भी जब उसने फल की दुकान लगाई थी तब भी नेलाब ने उसके साथ इस तरह की हरकत की थी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी सीट से निर्दलीय विधायक सरयू राय पर सरकारी दस्तावेज गायब करने के आरोप को जांच में हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने सही पाया है. डीएसपी ने अपनी रिपोर्ट सिटी एसपी को सौंप दी है. अब सिटी एसपी मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर सकते हैं. गौरतलब है कि निर्दलीय विधायक सरयू राय के खिलाफ ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट के तहत रांची के डोरंडा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. राज्य के स्वास्थ्य अवर सचिव की शिकायत पर 409, 379, 411, 120बी और 420 आईपीसी धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग में कथित तौर पर तीन हजार करोड़ के हुए घोटाला मामले का खुलासा कर रही ईडी की जांच की जद में अभी कई लोग आने वाले हैं. ऐसा भी कहा जा रहा है कि झारखंड के दो मंत्री और दर्जनों विधायक के नाम सामने आ सकते हैं. जानकारी के मुताबिक ईडी बारी-बारी से इन नेताओं का बयान दर्ज करेगी. ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर में हुई कमीशनखोरी में कुछ ऐसे विधायकों का भी नाम आया है, जो पहले भी अलग-अलग मामलों में ईडी के रडार पर रहे हैं. इसे भी पढ़ें…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया है. प्रधानमंत्री का अगला कार्यक्रम 28 मई को लिट्टीपाड़ा में होना था लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों से इसे परिवर्तित करते हुए अब प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 28 मई दुमका में होगा. पीएम यहां हवाईअड्डे पर संथालपरगना प्रमंडल के तीनों लोकसभा क्षेत्रों से अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेगे. भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. पीएम दुमका में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इस मौके पर संथालपरगना प्रमंडल के दुमका, गोड्डा और राजमहल के प्रत्याशी सीता सोरेन, निशिकांत दुबे और ताला मरांडी मौजूद रहेंगे.…
