Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड के एदोल गांव में एदोल सार्वजनिक पूजा कमेटी के द्वारा शिव गाजन पर्व का आयोजन किया गया. गाजन पर्व में एदोल सह अगल-बगल गांव से करीब 400 की संख्या में लोग शिव गाजन पर्व का भोक्ता बने. इस पर्व में अगल-बगल क्षेत्र के विभिन्न गांव से काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए. कमेटी के तापस विषय ने कहा ईस शिव गाजन पर्व 250 वर्ष के आगे पूर्वजों के द्वारा प्रारम्भ किया गया था. इसमें 13 भोक्ता होता है. इसे भी पढ़ें : फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह 20 हजार रुपये देकर छूटे,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने रविवार को रांची संसदीय सीट के लिए भाजमो के लोकसभा उम्मीदवार धर्मेंद्र तिवारी के पक्ष में रांची लोकसभा अंतर्गत आने वाले एवं जमशेपुर से सटे इचागढ़ विधानसभा के तामोलिया क्षेत्र में स्काई लैंड सिटी में प्रचार अभियान चलाया. प्रचार अभियान की अगुवाई भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की. पार्टी कार्यकर्ताओं ने गली–मोहल्लों में भ्रमण कर स्थानीय जनता को धर्मेंद्र तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. हैंडबील एवं पैंपलेट का वितरण कर यह अभियान चलाया गया. इस अवसर पर भाजमो के जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, राजेश कुमार, धर्मेंद्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. साकची बाजार स्थित एक राशन दुकान की महिला कर्मियों ने दुकान संचालक सोहन सिंह पर अभद्रता करने और शारीरिक शोषण के प्रयास करने का आरोप लगाते हुए दुकान के बाहर जमकर हंगामा किया. इस दौरान सोहन सिंह ने महिला कर्मियों के साथ गाली-गलौज की और दुकान बंद कर मौके से फरार हो गए. महिला कर्मचारी दुकान के बाहर ही धूप में खड़ी रही और इंसाफ की मांग करने लगी. महिला कर्मियों ने साकची थाना पहुंचकर लिखित शिकायत भी की है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोपाल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में मोदी पर केजरीवाल से लेकर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं का जमावड़ा जमशेदपुर में रहा. गोपाल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में इन नेताओं में केजरीवाल से लेकर कल्पना सोरेन तक मोदी पर जमकर बरसे. केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी ने झारखंड सरकार और दिल्ली सरकार को तोड़ने के लिए ईडी के सहारे मुख्यमंत्री को जेल भेजा गया. पार्टी को अपने में मिलाने की कोशिश की, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हुए जबकि दोनों पार्टियां और मजबूत हुई. नरेंद्र मोदी ने गुंडागर्दी करते हुए बिना कोई कारण के हेमंत सोरेन को जेल में डाला. उन्होंने कहा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मतदान के 48 घंटे पहले सार्वजनिक सभा और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा, टीवी, केबल चैनल, रेडियो, प्रिंट मीडिया आदि साधनों से चुनाव प्रचार नहीं किया जाएगा. इसमें समाचार पत्रों के विज्ञापन भी शामिल हैं. ये बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं लोकसभा चुनाव के अभ्यर्थियों, इलेक्शन एजेंट के साथ समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आहूत बैठक में कही. उन्होंने बताया कि 24 मई और 25 मई को चुनाव संबंधी कोई भी विज्ञापन या प्रचार सामग्री किसी भी मीडिया में प्रकाशित नहीं होना चाहिए अन्यथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में लगातार मतदाता जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन हर तरह के प्रयासों में जुटी है, जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर स्विप कोषांग के तत्वावधान में शहर के प्रमुख जुबली पार्क के समीप गोलचक्कर पर विशाल हाइड्रोजन बैलून लगाया गया. इस दौरान जिले के उप विकास आयुक्त समेत तमाम प्रसाशनिक अधिकारीयों ने हाथों में वोट अपील की तख्तीयां लेकर सभी से वोट की अपील की. वहीँ सभी ने मिलकर विशाल हाइड्रोजन बैलून को गोलचक्कर पर स्थापित किया. इस बैलून में 25 मई को वोट देने की अपील की गई है, जो काफी दूर से ही सभी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पारडीह शिव पूजा कमिटी की ओर से 4 दिवसीय चड़क पूजा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस पूजा का मुख्य आकर्षण भोक्तो घुरांव हैं जिसमें मन्नतें पूरी होने पर भक्त अपने पीठ में लोहे का छड़ चुबा कर 40 फीट ऊंचे बांस के सहारे लटककर गोल-गोल घूमते हैं. इस दौरान भक्त मन्नतें भी मांगते हैं जिनकी मन्नतें पूरी होने पर वे अगले वर्ष इसी तरह से लटक कर गोल-गोल घूमेंगे. कमिटी द्वारा बताया गया कि यहां 99 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं चडक पर्व पर शिव पूजा की जाती है जो 4…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा लोकसभा चुनाव के अंतिम 72 घंटे की एसओपी को लेकर कोषांगों के वरीय व प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक की गई. उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, पीडी आईडीटीए दीपांकर चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनंत कुमार, अपर उपायुक्त रोहित सिन्हा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे. बैठक में को-ऑपरेटिव कॉलेज व एलबीएसएम कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर में की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं, पोलिंग पार्टी के लिए सुविधाओं की उपलब्धता आदि की बिंदुवार समीक्षा की गई. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नरेद्र मोदी के संदेश को लेकर सांसद सह भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो अपने समर्थकों के साथ हाता, हल्दीपोखर, रसूनचोपा, कोवाली आदि जगहों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान रसूनचोपा में बैठक के दौरान ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे की बदहाली पर सांसद से कारण जानना चाहा तो इस दौरान सांसद द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एनएच की बदहाली के संबंध में विस्तार से बताया. वही एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा की रसूनचपा से पालीडीह तक नेशनल हाईवे की बदहाली के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के मानगो थाना अन्तर्गत दाईगुट्टू में पुराने विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो गई. मामले इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों के बीच तलवारबाजी भी हुई. इस घटना में दोनो पक्षों के लोग घायल हुए है. सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में एक पक्ष से शिवजी शुक्ला और रामजी शुक्ला जबकि दूसरे पक्ष से अभिषेक और अंकित शामिल है. शिवजी शुक्ला की स्थिति को देखते हुए उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. शिवजी के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया…
