Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी बीएलओ का अंतिम प्रशिक्षण/ब्रीफिंग XLRI सभागार, जमशेदपुर में आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ की भूमिका और मतदान के दिन उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन की ओर से बधाई दी गई. प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने सभी बीएलओ को अपने कर्तव्यों को गंभीरता से निभाने और मतदाताओं को स्वतंत्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला के बाहर के राजनीतिक व्यक्ति/कार्यकर्ता को 23 मई, अपराह्न 5:00 बजे के बाद जिला से बाहर जाना होगा. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति, किसी मतदान क्षेत्र में निर्वाचन के लिए मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले अड़तालीस घंटों की कालावधि के दौरान निर्वाचन के संबंध में कोई सार्वजनिक सभा या जुलूस नहीं बुलाएगा, न आयोजित करेगा, न उसमें उपस्थित होगा, न उसमे सम्मिलित होगा और न उसे संबोधित करेगा, या चलचित्र, टेलीविजन या वैसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बीती रात सोनारी थाना अंतर्गत राम मंदिर चौक के समीप जमीन कारोबारी से 4 युवकों द्वारा 3 लाख रुपए की छीनतई कर लेने का मामला सामने आया है. गोलमुरी के रहने वाले भुक्तभोगी साबिर अली ने बताया कि वह पैसे जमा करने के लिए आदर्श सोसाइटी सोनारी गए थे लेकिन कार्यालय बंद होने के कारण वह वापस लौटकर राम मंदिर चौक के पास चाय पीने रुके तभी वहां मौजूद 4 युवकों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर वह जैसे ही जाने लगे तभी चारों युवक उसके साथ मारपीट करते हुए पैसों से भरे बैग छीन कर भागने लगे.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा बाजार में JNAC द्वारा मासिक शुल्क लेने के बावजूद 40 वर्ष पुराना सब्जी बाजार के 4 दुकानों को तोड़ दिया गया. जिससे दुकानदारों में रोष है. वहीं पीड़ित दुकानों के पक्ष में विधायक सरयू राय भी खड़े हो गए हैं. तोड़े गए दुकानदारों में सुनील चौधरी, शिवशंकर माझी, शिवशंकर सिंह एवं अन्य दुकानें हैं. इनका कहना है की यहां की सभी दुकानें 40 साल से भी ज्यादा पुरानी है. 2005 में अग्नि कांड में सभी दुकानें जल गई थी. तब के तत्कालीन विधायक रघुवर दास ने विधायक फंड से टीन शेड से बने 151…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत राम जनम नगर रोड नंबर 1 के पास खरकई नदी से रविवार दोपहर बरामद युवती के शव को पहचान कदमा गंगोत्री कॉम्प्लेक्स निवासी 28 वर्षीय मौसमी घोषाल के रूप में की गई. मौसामिंके परिजनों ने शव की पहचान की. इस मामले में मौसमी के पिता देवेंद्र नाथ घोषाल के बयान पर कदमा थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है. देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि मौसमी मानसिक रूप से परेशान थी. 12 साल से उसका इलाज चल रहा था. वह छोटी–छोटी बात पर गुस्सा भी हो जाती थी. रविवार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आज रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट तथा डीबीएमएस के रोट्रेक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बाइक से देश भ्रमण करने निकले रोटेरियन बीजू को आमंत्रित किया गया था. श्री बीजू ने अपनी यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की है और पूरे देश में महिला सशक्तीकरण पर अपना संदेश पहुंचा रहे हैं. ईच वन टीच वन का प्रोजेक्ट लेकर उन्होंने छात्रों को संबोधित किया और बताया कि राष्ट्र के निर्माण में यदि 100 करोड अपनी छोटी भूमिका भी निभाते हैं तो राष्ट्र बहुत तरक्की करता है. अगर हम सब एक-एक को शिक्षित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रत्येक वर्ष मनाया जाने वाला पारंपरिक आदिवासी विशु शिकार इस वर्ष भी मनाया गया. इस वार्षिक अनुष्ठान से जुड़ी हुई भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जंगली जानवरों के शिकार पर रोक लगाने हेतु वन विभाग द्वारा संगठित रूप से एक सुनियोजित पहल की गई. उप वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, गज परियोजना, जमशेदपुर द्वारा दलमा राजा राकेश हेम्ब्रम से सभी स्थानीय लोगों से यह आग्रह करने का अनुरोध किया गया कि इस पारम्परिक पर्व में किसी जंगली जानवर का शिकार न करें तथा परम्परा का निर्वहन केवल प्रतिकात्मक रूप से किया जाय. 16 मई को मुख्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गुरुद्वारा साहेब सोनारी में सिख नौजवान सभा एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सरबत दा भला तथा ब्लड वॉरियर के बैनर तले यह आयोजन किया गया. रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों ने रक्तदान किया. इस शिविर में लगभग 80 यूनिट रक्तदान हुआ. शिविर को सफल बनाने में नौजवान सभा के पदाधिकारी अमनदीप सिंह, सुखदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, अनुराग सिंह, हर्ष, जगी, वंश तथा ब्लड वॉरियर के सदस्यों का सक्रीय सहयोग रहा. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान- तारा सिंह, गुरुप्रीत सिंह, कशमीर सिंह, रविंद्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को जमशेदपुर लोकसभा अन्तर्गत घाटशिला में सभा हुई. इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी प्रधानमंत्री से मिले. जहां उन्होंने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने अपने अनुभवों को साझा किया. उन्होंने बताया कि हम जैसे कार्यकर्ताओं को उनसे मिलने पर एक अलग तरह की ऊर्जा और उत्साह मिलती है. अपनेपन का एहसास होता है. उस क्षण को बयां नहीं किया जा सकता है. गौरतलब है कि झारखंड के जमशेदपुर में 25 मई को चुनाव होना है. इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता गर्मजोशी से अपने कार्यों में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर, ईसीएचएस से जुड़े पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर OIC ईसीएचएस से मिले. पूर्व सैनिकों का काम सैन्य हितों की रक्षा के साथ-साथ, सेवानिवृत्ति हुए नए साथियों के ईसीएचएस से जुड़ी वेलफेयर को भी ध्यान मे रखना है. क्या ईसीएचएस के सभी जगहों पर जमशेदपुर जैसे ही हालात हैं? फिर सैन्य हित और समाज हित में सैनिक होते हुए आवाज उठाने से हम पीछे नहीं हट सकते. इसी क्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के 50 सदस्य की टीम समस्या के समाधान हेतु ईसीएचएस पहुंच कर OIC से…
