Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव 2024 जमशेदपुर के निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु ने अपने तूफानी चुनावी दौरे के क्रम में धतकीडीह बस्ती, मेडिकल बस्ती, संडे मार्केट, गोलमुरी मार्केट का दौरा किया. इस चुनाव में लड़ रहे सभी प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा शिक्षित और मातृभूमि के लिए कुछ करने की चाहत लिए 20 वर्षों बाद विदेश से स्वदेश लौटे सौरव विष्णु जमशेदपुर वासियों के दिलों में अपने कार्यशैली और आकर्षित करने की कला से अपने लिए एक बड़ा समर्थक वर्ग बनाने में कामयाब हो रहे हैं. जमशेदपुर शहर में एक भी विश्व स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण अस्पताल ना होना इन्हें विचलित करता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बर्मामाइंस मंडल ने शुक्रवार को पुन: जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी और मंडल महामंत्री सूरज सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. अभियान की शुरुआत बर्मामाइंस के कंचननगर बस्ती से शुरू होकर शिवनगर बस्ती तक चली. इस दौरान जनसंपर्क के साथ साथ डोर टू डोर पर्ची वितरण किया गया. भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में वोट मांगी गयी और पीएम की उपलब्धियों को गिनाया गया. इसके साथ ही भाजपा का बटन दबाकर भारी से भारी मतों से पीएम मोदी को जिताने की अपील की गयी, ताकि नरेद्र मोदी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 8 संत रविदास कॉलोनी में 42वां 72 घंटा हरि संकीर्तन का आयोजन किया गया है. इस हरि मंदिर में 1982 से निरंतर संकीर्तन का आयोजन पीढ़ी दर पीढ़ी करते आ रहे हैं. इस वर्ष भी इस कीर्तन का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है जिसमें विभिन्न जिलों के 6 कीर्तन मंडली शामिल हुए हैं. प्रत्येक मंडली में 12 सदस्य हैं. हरि मंदिर के अध्यक्ष छोटू रविदास का कहना है कि यह आयोजन समाज और शांति के लिए किया जाता है. वहीं समाजसेवी टीके रॉय ने कहा कि ऐसे आयोजन से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शुक्रवार को विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मानगो में मरीजों एवं उनके साथ आए तीमारदारों को जागरूक करने हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर स्मिता द्वारा गोष्टी में सभी मरीजों एवं तीमारदारों को संबोधित किया गया. उन्होंने बताया कि समय के साथ हमारे रहन-सहन खान-पान में काफी बदलाव आया है जिसकी वजह से हाइपरटेंशन के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है और गैर संचारित रोगों में दूसरा सबसे ज्यादा मरीज हाइपरटेंशन का ही होता है. तनाव, फास्टफूड का नियमित सेवन, ज्यादा तेल मसाले खाना, हाई प्रोटीन डाइट का नियमित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. इस्पात नगरी के सिख व्यवसायी एवं शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा कमेटी सीतारामडेरा के वरीय सलाहकार रहे सरदार चरणजीत सिंह सबलोक (चन्नी) ने इसे दुर्भाग्य जनक बताया कि सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था होने के बावजूद सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से बयान जारी होता है कि जो बीजेपी को वोट देगा वह सिख नहीं है. क्या इतने बुरे दिन आ गए हैं कि अब सिख होने के लिए सीजीपीसी से प्रमाण पत्र चाहिए. सीजीपीसी के कुछ लोग घिनोनी और स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं. क्या ये सिख उन लोगों के साथ बैठकर भोजन करेगा,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका थाना अंतर्गत हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हाता चेक पोस्ट के नजदीक नवनिर्मित पुलिया को लेकर गहरी खाई खोदी गई है. जिसमें बना हुआ डायवर्सन से लोगों का आना जाना हो रहा है. लेकिन ठेकेदार द्वारा डायवर्शन पर किसी तरह का इंडिकेटर या डायवर्सन मार्ग पर बेरीकेडिंग नहीं लगाए जाने के कारण हाता से राजनगर की ओर जा रहे बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर बाइक लेकर खाई में गिर गया, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा पोटका थाना एवं 108 एंबुलेंस के अजय महतो को घटना की सूचना दी गई. इसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गुरुवार की देर रात कांड्रा-चौका मार्ग पर लखना सिंह घाटी से गुजर रहे 10 से भी अधिक ट्रक चालकों को जबरन रुकवा कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर मोबाइल व पैसे घात लगाए बैठे अपराधियों ने लूट लिए हैं. अपराधियों ने ट्रकों के शीशे तोड़ डालें. कई ट्रक चालकों पर तेज धारदार हथियार से हमला कर जख्मी भी किया है. जान बचाकर कई ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हुए और बाद में सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर चालकों ने अपने मालिकों को घटना की जानकारी दी है. घायल ट्रक चालकों ने बताया कि तकरीबन 10 से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब के प्रवाह और इसके निर्माण कार्य पर नकेल कसने को लेकर सभी थानों की पुलिस सक्रिय है. इसी कड़ी में शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर सुन्दरनगर थाना पुलिस ने चिरुगोड़ा के जंगल में अवैध रूप से संचालित हो रहे तीन देशी शराब के भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए शराब बनाने वाले उपकरण जप्त किए हैं. वहीं मौके पर पुलिस ने 200 केजी अवैध महुआ बरामद किया जिसे विनष्ट कर दिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए सुंदर नगर थाना प्रभारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव को लेकर टाटानगर रेल पुलिस की सक्रियता बढ़ गई. रेल एसपी प्रवीण पुस्कर ने ऑनलाइन क्राइम मीटिंग में ट्रेनों से शराब, रुपये एवं हथियार की आवाजाही रोकने के लिए जांच पर जोर दिया है. उन्होंने यात्री सुरक्षा में चौकन्ना रहने का भी आदेश दिया है. टाटानगर स्टेशन से खुलने और गुजरने वाली ट्रेनों में दिनभर जांच अभियान चलाया गया. जीआरपी में चुनाव को लेकर स्पेशल स्क्वायड का गठन हुआ है. मालूम हो कि ट्रेन से अवैध विदेशी शराब एवं गांजा बरामद हुआ है, जबकि पहले टाटानगर स्टेशन पर अपराधियों के पास हथियार भी मिला था.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत संडे मार्केट के पास मंगलवार रात गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी अभिषेक सिंह पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पुलिस ने राहुल नायक उर्फ पांडा, श्रुति नायक और युवराज दास को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है. शुक्रवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिला में तीन दिन लगेगा बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीका प्रेम प्रसंग में किया था…
