Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में अब छोटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को सप्ताह में तीन दिन टीके लगेंगे, ताकि पूर्वी सिंहभूम जिला सभी तरह के टीकाकरण में अव्वल हो. सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक में यह आदेश दिया, लेकिन टीकाकरण एक अतिरिक्त दिन लोकसभा चुनाव के बाद निर्धारित होगा. मातृ-शिशु सुरक्षा योजना के तहत टीकाकरण का एक दिन बढ़ने से महिलाओं को सहूलियत होगी. उन्हें स्वास्थ्य केंद्र की भीड़ से छुटकारा मिलेगा. मालूम हो कि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में अभी सप्ताह में दो दिन (गुरुवार व शनिवार) को टीकाकरण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष ईश्वर सिंह चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के केस में फंस गए हैं. कनीय अभियंता मो. सदाब अनवर ने ईश्वर सिंह के खिलाफ मानगो थाने में सोमवार को केस दर्ज कराया है. मानगो पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. कांग्रेस नेता से फोन पर पूछताछ भी हुई है. इधर, कांग्रेस नेता ने बताया कि मैंने रक्षाबंधन पर शुभकामना संदेश का बैनर लगाया था, जिसे हटाने के बजाय मानगो नगर निगम के कर्मचारियों ने ऊपर से चुनाव संबंधी बैनर लगा दिया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अधिवक्ता जगमोहन शर्मा का हृदय गति रुकने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शुक्रवार को अधिवक्ता जगमोहन शर्मा का टाटा मुख्य अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया. वह स्वयं डोबो थाना सोनारी जमशेदपुर में अपना मकान बनाकर रहते थे. पूरे जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता इस समाचार से काफी दुखी हैं. मात्र 55 वर्ष के उम्र में अधिवक्ता ने बहुत कठिन परिश्रम के साथ अपने बच्चों का देखभाल किया उनकी तीन सुपुत्री और एक सुपुत्र हैं. सभी बच्चे अभी छोटे हैं. इस दुख के घड़ी में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, संजीव कुमार झा, रविंद्र कुमार सहित सारे अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा को अश्रु…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित किया है. इसलिए पूर्वी सिंहभूम में 25 मई को मतदान के दिन कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश (Paid Leave) मिलेगा. सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय, निजी उपक्रम, संस्थान, व्यवसाय से जुड़े किसी भी कर्मी की नहीं कटेगी सैलरी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ख) के आलोक में निदेशित किया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति जो किसी कारोबार,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 09-जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अधीन पड़ने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) के एक मतदान केन्द्र को बदला गया है. मतदान केंद्र का स्थल बदलने के लिए भारत निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजा गया था जिसे निर्वाचन आयोग ने मंजूर कर लिया है. चूंकी यह मतदान केंद्र दुर्गम क्षेत्र में था इसलिए मतदान स्थल परिवर्ति करने की मंजूरी निर्वाचन आयोग से की गई थी. आयोग द्वारा अनुमोदन प्राप्त होने के बाद विधानसभा का संख्या एवं नाम- 45-घाटशिला (अ.ज. जा.) के तहत 92- राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बासाडेरा की जगह पर अब मतदान केन्द्र 92-राजकीय मध्य विद्यालय…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी मतदाताओं को सूचित किया जाता है कि निर्वाचनों के लिए सभी निर्वाचकों जिन्हें निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किये गये हैं, से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने मतदान स्थल पर अपना मत डालने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने हेतु अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (वोटर कार्ड) दिखाएंगे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई परिषद के सफाई कर्मचारियों ने ठेका कंपनी के खिलाफ शुरू किया आंदोलन इनमें से कोई एक पहचान पत्र दिखाएं और वोट दें ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद की सफाई व्यवस्था एक बार फिर चरमराने के कगार पर है. ठेका कंपनी क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने ठेका कंपनी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए डोर टू डोर कचरा उठाओ कार्य को पूरी तरह से ठप कर दिया है. जुगसलाई नगर परिषद में वर्तमान समय में डोर टू डोर कचरा एकत्रित किया जाता है ताकि यहां वहां गंदगी ना फैले. इस कार्य में क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कर्मचारियों से कार्य लिया जा रहा है. कंपनी द्वारा वादा किया गया था…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर 16 मई 2024 को झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष सुधीर सोरेन के नेतृत्व में पोटका के राहुल ढाबा परिसर में एक बैठक का आयोजन हुआ. बैठक में वोडका के 34 पंचायत के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार पहुंचे. बैठक में उन्होंने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की स्थिति बहुत ही मजबूत है. उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि सभी अपने-अपने बूथों में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान कराए. उन्होंने कहा, सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण लोगों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 09- जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु प्रतिनियुक्त पोलिंग पार्टी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, होमगार्ड तथा जिले के पदाधिकारी व कर्मी एवं आवश्यक सेवाओं के मतदाता समेत 5वें चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के आज कुल 2327 मतदाता ने पोस्टल बैलेट से वोट किया. वहीं होम वोटिंग में आज 68 बुजुर्ग एवं दिव्यांगजन ने अपने मत का प्रयोग किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सीजीपीसी के मुंह पर कालिख पोतने वाले सिख नहीं हो सकते – जगराज
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकतंत्र के पर्व में मताधिकार का फैसला स्वयं खुद के पसंद और विचारों से जुड़ा होता है और सीजीपीसी के प्रधान का किसी पार्टी से सहमत होना ये उनका अपना अधिकार है एवं उनके पदाधिकारियों का विचार किसी पार्टी से है तो कोई बुराई नहीं है. ऐसा पहले भी कई प्रधान चुनाव के समय अपने विचारों से सहमत पार्टी का चुनाव प्रचार करते रहें, ऐसे में सीजीपीसी के प्रधान के बारे में गलत बोलने वाला सिख हो ही नहीं सकता. चुनाव अपनी जगह और पंथ से जुड़े निर्णय के समय सभी पदाधिकारी जो किसी भी पार्टी से…
