Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. माना जाता है की मुगलों द्वारा 5वें गुरु को उबलते पानी में डाल कर शहीद किया गया. इस कारण से सिख समाज कई सालों से अपने गुरु को श्रद्धांजलि अर्पण करते हुए भीषण गर्मी में ठंडे शरबत का वितरण जन-जन के कल्याण एवं भीषण गर्मी से राहत प्राप्त करने के लिए कई वर्षों से करते आ रहे हैं. इसी क्रम में गोलमुरी में सिख समाज द्वारा ठंडे शरबत का वितरण किया गया. इस दौरान रघुवीर चाहल, इंद्रपाल चाहल, सिमरनजीत औलख, मंजीत सिंह, अमरप्रीत सिंह, गुलजार सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हरहरगुट्टू में सालों भर…
Jamshedpur : हरहरगुट्टू में सालों भर पानी के लिए लोग करते हैं जद्दोजहद, गर्मी में मच जाता है हाहाकार
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर का एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र जहां सालों भर क्षेत्र के लोग पानी के लिए जद्दोजहद में जुटे रहते हैं. ऐसे में गर्मी के 3 महीने वहां पानी का लिए हाहाकार मचा रहता है. जी हां यह क्षेत्र पोटका विधानसभा के अंतर्गत बागबेड़ा हरहरगुट्टू, घाघीडीह और आस-पास के क्षेत्र की है. इसमें सबसे ज्यादा समस्या हरहरगुट्टू की है जहां भू जल 900 मीटर से भी ज्यादा नीचे चली गई है. ऐसे में चापाकल तो छोड़िए बोरिंग भी सही से काम नहीं करती है यही कारण है कि यहां सालों भर लोग क्षेत्र में लगे सरकारी पानी टंकी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव 2024 में जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु को भारी जन समर्थन मिल रहा है. सौरव को मिल रहे भारी जन समर्थन से जमशेदपुर लोकसभा चुनाव 2024 का समीकरण बिगड़ता नजर आ रहा है. निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रहे सौरव विष्णु भाजपा के विद्युत वरण महतो और झामुमो के समीर मोहंती के साथ मुकाबला अब त्रिकोणीय होता दिख रहा है. बुधवार को सौरव विष्णु ने बारीडीह बस्ती, मोहरदा बिरसानगर, आदर्श नगर, कागल नगर, सोनारी एवं कदमा के कुछ क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया. अपने बगावती तेवर और ज्वलंत मुद्दों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आईईटीई स्टूडेंट्स फोरम, BIT सिंदरी के छात्रों द्वारा अपने वरिष्ठ छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. चेयरपर्सन प्रियांशु मुखर्जी ने संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर पंकज राय और प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. इम्तियाज अहमद का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके मार्गदर्शन से सारा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. वरिष्ठ छात्रों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गीत और कविताएं शामिल थीं. जूनियर छात्रों ने अपने वरिष्ठों के प्रति अपने भावनात्मक शब्दों को व्यक्त किया और उन्हें उनकी आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पिछले दस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहर के वरीय अधिवक्ता एवं समाजवादी विचारक सुधीर कुमार पप्पू ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो से सवाल किया है कि वह पिछले 10 साल से सांसद हैं. एक उल्लेखनीय उपलब्धि उनके नाम नहीं है. वह असफल सांसद हैं और केवल दिन रात मोदी का नाम जपते रहते हैं. पप्पू ने कहा कि पिछले दस साल में एक भी उपलब्धि बनाएं सांसद विद्युत. नरेंद्र मोदी देश में केवल सपने बेच रहे हैं और 5 किलो राशन की एवज में वोट की गारंटी चाहते हैं. उनकी सारी योजनाएं पूंजी पतियों के हित में है. देश…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बर्मामाइंस मंडल ने गुरुवार को फिर से लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया. यह कैंपेन प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी और मंडल अध्यक्ष दीपक झा के नेतृत्व में चलाया गया. कैंपेन की शुरुआत बर्मामाइंस के लक्ष्मीनगर से शुरू होकर बजरंगी नगर बस्ती में समाप्त हुई. इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रही. जनसंपर्क अभियान में पीएम की उपलब्धियों को लोगों के बीच साझा किया गया. वहीं कुलवंत सिंह बंटी ने भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में वोट देने की अपील के साथ साथ नरेंद्र मोदी को तीसरी बार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर से सटे पारडीह काली मंदिर के पास गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने दुकानों में जा घुसी. गनीमत रही की घटना के वक्त दुकानें बंद थी और दुकान में कोई मौजूद नहीं था जिस कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इधर, घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. इस घटना से काली मंदिर के पास बनी आधा दर्जन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक पारडीह से होते हुए चांडिल की ओर जा रही थी. पारडीह काली मंदिर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गाड़ाबासा निवासी गौरी शंकर कुमार को साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया. ठगों ने गौरी के खाते से कुल 89,925 रुपए की ठगी की. इस संबंध में गोलमुरी थाना में मोबाइल नंबर 8509036325, 6291547922, 8710021568 और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. गौरी ने शिकायत में बताया कि उन्होंने अमेजॉन पर एक एनर्जी ड्रिंक देखा था जिसका रिव्यू लेने के लिए गूगल से अमेजॉन का नंबर सर्च किया. गूगल में 8509036325 नंबर दिखाई दिया जिसपर फोन करने वाले ने पहले तो अपने झांसे में लिया फिर अकाउंट की जानकारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मई (रविवार) को सुबह साढ़े नौ बजे जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो के समर्थन में घाटशिला के मऊभंडार स्थित ताम्र मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिये भाजपा ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है. पीएम मोदी की सभा और लोकसभा की चुनाव रणनीति पर बुधवार को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में जमशेदपुर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई. इस दौरान भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद बिद्युत बरण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 09- जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु प्रतिनियुक्त पोलिंग पार्टी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, होमगार्ड तथा जिले के पदाधिकारी व कर्मी एवं आवश्यक सेवाओं के मतदाता समेत 5वें चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के आज कुल 2199 मतदाता ने पोस्टल बैलेट से वोट किया. वहीं होम वोटिंग में आज 67 बुजुर्ग एवं दिव्यांगजन ने अपने मत का प्रयोग किया. होम वोटिंग में दो दिनों में अबतक लगभग 58% मतदान हो चुका है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सत्यमार्ग पर चलने पर सरयू राय को अपमानित कर भाजपा ने निकाला
