Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव 2024 में जमशेदपुर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे सौरव विष्णु भाजपा के विद्युत वरण महतो और JMM के समीर महंती के साथ चुनावी रण में त्रिकोणीय मुकाबला बनाने में सफल होते दिख रहे हैं. विदेश में लाखों की नौकरी छोड़कर अपनी जन्मभूमि के लिए कुछ कर कर गुजरने की चाहत इन्हें जमशेदपुर खींच लाई. अपने बातों से लोगों को सम्मोहित करने का हुनर रखने वाले सौरभ विष्णु जमशेदपुर के मतदाताओं के दिल में बहुत ही कम समय में अपनी जगह बनाने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं, खासकर युवा वर्ग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी कर अवैध शराब जब्त कर रही है. इसी अभियान के तहत बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने बिरसानगर थाना क्षेत्र के नूतनडीह और मनपीटा में अभियान चलाया. इस दौरान स्थानीय दुखु महतो द्वारा संचलैत दो अवैध महुआ चुलाई शराब की भट्ठीयों पर छापेमारी की गयी जिसमें मिट्टी में गाड़कर रखे ड्रमों में संचित जावा-महुआ कुल 14 हजार किलोग्राम तथा प्लास्टिक के बड़े थैलों में रखे तैयार अवैध चुलाई शराब कुल 100 लीटर को घटनास्थल से बरामद किया गया. अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कार्रवाई करते हुए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ज्योतिष शास्त्र और सभी 9 ग्रहों में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है. शनिदेव को पापी ग्रह कहा जाता है. शनिदेव के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है. शनिदेव के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल देते हैं. शनिदेव शुभ फल भी देते हैं. शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है. शास्त्रों के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है. 30 जून से शनिदेव कुंभ राशि में उल्टी चाल चलने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आईपीएल में आज का आईपीएल मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है. हालांकि पिछले तीन मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. संजू सैमसम के नेतृत्व वाली राजस्थान की टीम प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होने से पहले जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. टीम को हैदराबाद, दिल्ली और चेन्नई से हार का सामना करना पड़ा है और ये टीमें प्लेऑफ में भिड़ सकती हैं. दूसरी तरफ प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी पंजाब किंग्स की टीम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बागबेड़ा में विजय उर्फ मोनू पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बीते दिनों मुख्य साजिशकर्ता कन्हैया सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इधर, मोनू पर फायरिंग करने वाले मो. चांद और नीरज दुबे समेत उलीडीह में गुड्डू पांडे के घर पर भी फायरिंग करने वाले सिंटू सिंह, डेविड टोप्पो, सुनील रजक और ब्रजेश कुमार पांडेय भी पुलिस के हत्थे चढ़े है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक रिपीटर बंदूक, चार देसी पिस्टल एक देसी कट्टा, और कुल 102 राउंड गोली भी बरामद की है. बुधवार को सभी को जेल भेज…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के तीन जिलों को छोड़कर सभी जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई. सिर्फ डालटनगंज में मंगलवार को 41, गोड्डा में 41.1 और पलामू में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. जबकि अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 35 से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. पिछले 24 घंटों के अंतराल में राज्य के इन इलाकों में मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश 36.8 मिलीमीटर धालभूमगढ़ पूर्वी सिंहभूम में दर्ज की गई, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज की गई. मौसम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्म दिन उनके प्रशंसक पप्पू सरदार द्वारा मतदाता जागरूकता संदेश के साथ मंगलवार को साकची हंडी लाईन स्थित मनोहर चाट दुकान में धूमधाम से मनाया गया. मतदान जागरूकता से संबंधित कई प्रकार के संदेश लिखे बैनर व पोस्टर सहित आकर्षक मिट्टी से बनी कई मूर्ति से दुकान को पाट दिया गया. प्रथम दिन मंगलवार की शाम माधुरी की लंबी उम्र के लिए पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी द्धारा दुकान में भगवान श्री गणेश की पूजा की गई. रात 9 बजे मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश लिखे पोस्टर के साथ आदिवासी समाज…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पोटका थाना प्रभारी समीर तिर्की द्वारा अवैध बालू गिट्टी बिना कागजात के परिवहन को लेकर रितिका ढाबा के समीप छापामारी की गई. छापामारी के दौरान एक हाईवा गिट्टी पकड़ा गया. गिट्टी की कागजार बारे में चालक से जब पूछताछ की गई तो चालक द्वारा किसी तरह का कागजात दिखाने में असफल रहा, जिसके बाद पोटका पुलिस ने हाईवा को जब्त कर थाना ले आई. इसके बाद जिला खनन पदाधिकारी को इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए लिखा गया है. बताया जा रहा है कि पोटका में बड़े पैमाने पर ओडिशा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के एग्रिको स्थित केरला पब्लिक स्कूल की एक गरीब परिवार की बेटी ने सीटी टॉपर में 9वां स्थान प्राप्त कर पूरे कोल्हान का मान बढ़ाया है. इस बेटी का नाम प्राची गौड़ है जो जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत मोहरदा बस्ती की रहने वाली है. जिनके पिता अंतर्यामी गौड़ राशन दुकान चलाते हैं जिनकी बेटी ने सीबीएसई बोर्ड दसवीं में कुल 483 अंक यानी 96.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल की ही टॉपर नहीं बल्कि सिटी टॉपर में भी 9वां स्थान प्राप्त की है. गौड़ समाज में पहली बार किसी बेटी के द्वारा टॉपर होने से पूरा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड में चुनावी कमान संभाल ली है. इसी क्रम में, मंगलवार को जमशेदपुर के एक होटल में परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा बिल्हा से वरिष्ठ भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक की उपस्थिति में चुनाव प्रचार की कार्य योजना तैयार की गई. इस दौरान उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से जमशेदपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो को विजयी बनाने के लिए अथक परिश्रम व जनसंपर्क का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि यह विधानसभा और लोकसभा चुनाव झारखंड को कांग्रेस एवं…
