Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर एक निवासी 15 वर्षीय नबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला युवक है. मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग गर्भवती हो गई और उसके घर वाले गर्भपात करवाने की फिराक में थे. इस संबंध में नाबालिग के परिजनों को बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकि दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज कराया है. मिली…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एआईडबल्यूसी स्कूल परिसर में रखी सुखी लकड़ियों और झाड़ियों में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई. आग लगने की सूचना स्कूल प्रबंधन न पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन का एक दमकल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गया. हालांकि, खबर लिखे जाने पर आग पूरी तरह नही बुझ पाई थी. मौके पर मौजूद सिदगोड़ा थाना के एएसआई ने बताया कि आग स्कूल परिसर में ही रखी सुखी लकड़ियों और झाड़ियों में लगी है. आग से जान माल का नुकसान नहीं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक सत्यजित राय के जन्मदिन के अवसर पर करीम सिटी कॉलेज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यह कार्यक्रम करीम सिटी कॉलेज मास कम्युनिकेशन विभाग, नई दिल्ली फिल्म फाउंडेशन, सृजन संवाद तथा साहित्य कला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में करीम सिटी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार चंदन पांडे शामिल हुए. सभा की अध्यक्षता डॉ. अशोक कुमार झा प्राचार्य एलबीएसएम कॉलेज ने की. नई दिल्ली फिल्म फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी आशीष कुमार सिंह द्वारा सत्यजीत राय स्मृति व्याख्यान ऑनलाइन प्रस्तुत किया. इसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे शुक्रवार को सीएम चंपाई सोरेन से मिले. इस दौरान मुखे के भारी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे. बिस्टुपुर के एक होटल में मुखे ने समाज के प्रबुद्ध प्रतिनिधियों के साथ सीएम का सर्व प्रथम जोरदार स्वागत किया. साथ ही वहां मौजूद इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जमशेदपुर से लोकसभा के उम्मीदवार समीर मोहंती को भी सम्मानित करते हुए उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए समाज की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. सीएम ने भी मुखे को भरोसा दिया कि समाज के लिए उनकी सरकार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. चिलचिलाती धूप, उमस और 44 डिग्री से अधिक तापमान में जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस और थाना के जवान ड्यूटी कर रहे हैं. मानवीय संवेदना और सर्वे भवंतु सुखिनः की मूल भावना से प्रेरित होकर शुक्रवार को सनातन उत्सव समिति ने पुलिस जवानों के सुविधार्थ पहल किया. सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह और सलाहकार अप्पू तिवारी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तेज धूप में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के जवानों को तेज धूप से बचाव के लिए छाता, गमछा और ओआरएस घोल का वितरण किया गया. चिंटू सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. इंटक का राष्ट्र स्तरीय बैठक दिल्ली में हुई. बैठक में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह एवं जमशेदपुर के अन्य यूनियन के नेतृत्वकर्ता भी दिल्ली पहुंचे. वर्तमान परिपेक्ष में यूनियन की भूमिका के साथ अन्य विषयों पर बैठक में चर्चा की गई. बैठक में शिष्टाचार मुलाकात करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष जी संजीव रेड्डी को जमशेदपुर के ट्रेड यूनियन नेताओं ने शॉल ओढाकर उन्हें सम्मानित किया तथा जमशेदपुर के ट्रेड यूनियन से संबंधित विषयों पर बातचीत की. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव लौटे जमशेदपुर, दिल्ली में 10 दिनों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव व कोल्हान के प्रवक्ता राकेश तिवारी पिछले 10 दिनों से दिल्ली में चुनाव प्रचार करने के बाद शुक्रवार को झारखंड के अपने गृह जिला जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने बताया कि दिल्ली में चांदनी चौक लोकसभा के प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल के समर्थन में चांदनी चौक लोकसभा के विभिन्न विधानसभाओं में चुनाव प्रचार किया. उन्होंने कहा कांग्रेस इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जेपी अग्रवाल के चांदनी चौक लोकसभा से जीत 100 फीसदी सुनिश्चित है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डालसा सचिव ने ओल्ड एज होम में किया विजिट शनिवार से होगा इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव राजेंद्र प्रसाद ने ओल्ड एज होम का विजिट किया. सचिव का सामाजिक संस्था फुरिडा के संचालक मोनोजित प्रमाणिक और ओल्ड एज होम में रहने वाले बुजुर्गों ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. डीएलएसए सचिव ने ओल्ड एज होम में रहने वाले सभी बुजुर्गों (महिला /पुरुष) से मिलकर हाल चाल जाना. उन्होंने राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन के बारे में भी जानकाली ली. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राजभवन जाकर मनाया ओड़िसा के राज्यपाल रघुवर दास का जन्मदिन, लगा बधाईयों का तांता डालसा सचिव ने सभी के बातों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह वर्तमान में ओड़िसा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास का जन्मदिन शुक्रवार को मनाया गया. सुबह से ही शुभचिंतकों और समर्थकों में बधाई देने की होड़ लगी रही. जमशेदपुर महानगर भाजपा एवं सूर्य मन्दिर कमिटी के प्रमुख नेताओं ने भी भुवनेश्वर राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दिये. भाजपा नेताओं ने राज्यपाल रघुवर दास को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, भगवान बुद्ध एवं भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर उनको दीर्घायु होने की कामना सहित जन्मदिन की बधाई प्रेषित किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में मना मई दिवस, दैनंदिनी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सभंव है कि एक दिन मजदूर वर्ग के लोग हमारा काम कर लें, लेकिन हम उनके परिश्रम के स्तर तक पहुंच कर उनके संघर्ष को जी सकें, यह एक अत्यंत ही कठिन कार्य है. यह बात नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक्स प्रो. डॉ. दिलीप शोम ने कही. वह नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के सभागार में मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक सह सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय में विभिन्न दैनंदिनी कार्यों को करने वाले सभी अनुबंधित कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इसके…
