Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. शुक्रवार को बीआईटी सिंदरी में तकनीकी क्लबों के सहयोगात्मक प्रयासों से तीन दिवसीय टेक महोत्सव का भव्य उद्घाटन हुआ. सम्मानित निदेशक डॉ. पंकज राय ने अपनी उपस्थिति से उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई. प्रतिष्ठित व्यक्तित्व जैसे प्रोफेसर डॉ. घनश्याम, प्रोफेसर आरके वर्मा, प्रोफेसर बी.डी. यादव, प्रोफेसर विनीत शेखर, प्रोफेसर अकरम, प्रोफेसर एससी दत्ता और प्रोफेसर इम्तियाज ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस अवसर को और ऊंचा उठाया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित टेक महोत्सव में प्रतिभागियों ने शहरों के निर्माण में अपनी असीम रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, जहां स्थिरता…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. शुक्रवार को संजीव नेत्रालय और रोट्रेक्ट क्लब ऑफ डीबीएमएस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों, बाहरी मरीज एवं कॉलेज के कर्मचारियों के आँखों की जांच की गई. जाँच के उपरांत सभी को उचित चिकत्सीय परामर्श दिया गया. इस शिविर में करीब 135 लोगों ने इसका लाभ उठाया. कार्यक्रम का उद्घाटन सर्वप्रथम कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर जूही समर्पिता ने अपनी आँख जांच करवा कर की. क्लब के मॉडरेटर अंजलि गणेशन, सदस्य दीक्षा कुमारी आफरीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस अवसर पर कॉलेज की सचिव…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाघीडीह सेंट्रल जेल के पदाधिकारी के आग्रह पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयास से जुस्को के 12000 लीटर वाली पानी टैंकर से घाघीडीह‌ सेंट्रल जेल परिसर में बंदियों के बीच पीने का पानी दिया गया. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि घाघीडीह जेल परिसर के पदाधिकारी से पता चला कि घाघीडीह सेंट्रल जेल परिसर में पानी की बहुत ज्यादा किल्लत है. नया एवं पुराना सारा बोरिंग फेल हो चुकी है. जिसके कारण लगभग 2000 से ज्यादा बंदी पानी से प्रभावित हैं. इसकी सूचना मिलते ही पंसस सुनील गुप्ता ने बंदियों के लिए पीने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. इंडी गठबंधन के जमशेदपुर संसदीय सीट से झामुमो के उम्मीदवार समीर कुमार मोहंती ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिला किया. इससे पूर्व विशाल सभा का आयोजन साकची स्थित बोधि मैदान में किया गया. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद महुआ माझी, विधायक रामदास सोरेन, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कांग्रेस, राजद, सीपीआई समेत तमाम घटक दलों के नेता व हजारों की संख्या में कार्यकर्त्ता यहां मौजूद रहे. सभी ने मिलकर प्रत्याशी समीर मोहंती को जीत दिलवाने का संकल्प लिया. इसके बाद प्रत्याशी समीर मोहंती ने जिला…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रामनगर रोड नंबर 2 स्थित मित्तल टावर निवासी सिद्धार्थ चौधरी (40) ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शुक्रवार सुबह सिद्धार्थ का शव फ्लैट के बालकनी में पंखे से लटका पाया गया. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सिद्धार्थ न्यूवोको कंपनी में कार्यरत था. इस संबंध नें मृतक के पिता ओमप्रकाश चौधरी के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है. पिता ने शिकायत में बताया है कि…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर आबकारी विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने साकची के सरकारी शराब दुकान के एक कर्मचारी के सोनारी आदर्श नगर स्थित आवास में छापेमारी करते हुए बड़ी मात्रा मे अवैध शराब जब्त किया है. साथ ही कारोबारी अनिरुद्ध सिंह को भी गिरफ्तार किया है. बता दें कि अनिरुद्ध सिंह साकची कालीमाटी रोड स्थित सरकारी शराब दुकान मे कार्यरत था और अपने आवास में नकली अवैध शराब बनाकर और बॉटलिंग कर उसे अलग- अलग इलाकों मे बेचा करता था. सहायक उत्पाद आयुक्त रामलीला रब्बानी ने बताया कि…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. कलेक्ट्रेट सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा जिले के बैंकर्स के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव के निमित्त आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए सह व्यय कोषांग के वरीय पदाधिकारी दीपांकर चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार, यदि किसी खाते में 10 लाख या उससे अधिक का लेन-देन हो, तो इसकी सूचना तुरंत व्यय कोषांग को दें. संदेहास्पद लेन-देन पर कड़ाई से नजर रखें. बैंक प्रतिनिधियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय व व्यय कोषांग को…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा विभिन्न कोषांगों का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने एमसीएमसी, व्यय कोषांग व सामग्री कोषांग का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी ली. उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए सह वरीय पदाधिकारी व्यय कोषांग दीपांकर चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे. एमसीएमसी कोषांग एवं व्यय कोषांग के निरीक्षण में निर्वाचन व्यय के सतत निगरानी सहित अनुश्रवण पर बल देते हुए निर्देशित किया कि व्यय लेखा का संधारण करते हुए प्रत्याशी के शैडो रजिस्टर में इंट्री करें. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Ranchi :…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया. इस दौरान डीसी ऑफिस में उनके साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जदयू के खीरू महतो मौजूद रहे. इसके पूर्व मोरहाबादी मैदान में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सभा को संबोधित किया. कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि यह लोकतंत्र का महामेला है. यहां की जनता मोदी के कार्यों को देखते हुए वोट दे रही है और इस बार रांची लोकसभा सीट से 5 लाख…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा से इंडिया गठबंधन जमशेदपुर लोकसभा के प्रत्याशी समीर मोहंती अपना नामांकन दाखिल करेंगे. जिसको लेकर साकची बोधि टेम्पल के बगल ग्राउंड में एक सभा का आयोजन किया गया है. गुरुवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने सभा स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया. सभा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरवा, मंत्री बना गुप्ता, जोबा मांझी और आदि इंडिया गठबंधन के विधायक गण और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि शुक्रवार…

Read More