Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सेल्स टैक्स कार्यालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा निर्वाचन व्यय निगरानी एवं अनुश्रवण दल की समीक्षात्मक बैठक की गई. चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक ईश गुप्ता, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, पीडी आईडीटीए सह वरीय पदाधिकारी व्यय कोषांग दीपांकर चौधरी बैठक में मौजूद रहे. इस मौके पर विधानसभावार प्रतिनियुक्त सभी व्यय पर्यवेक्षक से उनके द्वारा राजनीतिक दल एवं प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय निगरानी एवं अनुश्रवण को लेकर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई. असंतोषजनक जवाब देने तथा निर्वाचन कार्य में लापरवाही पाये जाने पर 48- जमशेदपुर पूर्वी के सहायक व्यय पर्यवेक्षक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर XLRI सभागार में व्यय अनुश्रवण टीम एवं नोडल एजेंसी के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया. जिसमें सहायक व्यय पर्यवेक्षक, फ्लाइंग स्क्वॉयड, स्थैतिक जांच दल, वीडियो अवलोकन दल, वीडियो निगरानी दल, लेखा दल, आयकर दल, आबकारी दल, वाणिज्य दल एवं बैंक के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया. चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक ईश गुप्ता, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, परियोजना निदेशक आईडीटीए सह वरीय पदाधिकारी व्यय कोषांग दीपांकर चौधरी ने राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले चुनावी व्यय के निगरानी, रिपोर्टिंग एवं रिकॉर्ड संधारण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मजदूर दिवस के अवसर पर दीनबंधु ट्रस्ट द्वारा सोनारी हवाई अड्डा के समीप टेम्पो स्टैंड मंदिर के पास शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती ने बताया कि सैकड़ों मजदूरों, फुटपाथ दुकानदारों, रिक्शा चालक, टेम्पु चालक एव राहगीरों को शरबत पिलाया गया. श्री चक्रवर्ती ने सभी को लू से बचने के उपाय भी बताए और मजदूर दिवस की शुभकामनाए दी. मजदूर दिवस की शुरुआत के बारे में बताया तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया. इसे भी पढ़ें : Potka : कॉमर्स संकाय की जिला टॉपर संजना साहू को मुखिया ने किया सम्मानित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बुधवार को डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में श्रम दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. कार्यरत सभी गैर शिक्षण कर्मचारियों का स्वागत छात्राओं द्वारा आरती पुष्प से किया गया. तत्पश्चात बी.एड प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं पम्मी कुमारी, वंदना प्रसाद, सोमा डे, अनीशा शर्मा, रश्मि सोरेन, पूजा टंडन और विजय लक्ष्मी कुमारी द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया. तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों के लिए गेम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंत में उन्हें प्रबंधक द्वारा उपहार देकर उनके बहुमूल्य योगदान को सम्मानित किया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की रहने वाली संजना साहू 12वीं में छोटा नागपुर कॉलेज से कॉमर्स विषय में 86.2% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर होने पर हल्दी पोखर पूर्वी पंचायत मुखिया देवी कुमारी उनके घर पहुंची. संजना साहू के घर पहुंच कर सर्वप्रथम मुखिया देवी कुमारी भूमिज- ने संजना साहू के हाथों में फूलों का गुलदस्ता आदि देकर सम्मानित किया. इस दौरान मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कहा कि हमारे पूरे हल्दीपोखर पंचायत के लिए गर्व का विषय है कि हमारे पंचायत की छात्रा संजना साहू सरायकेला खरसावां जिला में जिला टॉपर हुई…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा ने सरकार बनाने के लिए बीफ कंपनियों से करोड़ों का चंदा लेकर हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है. भाजपा ने उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ कर्जा माफ किया है. भाजपा यह बताएं कि कितने किसानों का कर्ज माफ किया? केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो किसानों का पूरा कर्ज माफ करेंगी. किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की केंद्र सरकार ज़िम्मेदार है. भाजपा सरकार सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वॉइस ऑफ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहर में प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप में दूर गाँव से आकर रोड किनारे घंटों बैठकर सब्जी बेचने वाले बुजुर्गों के बीच आज सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर उन्हें कड़ी धूप और लू से राहत देने के उद्देश्य से छाता व ठंडा पानी का बोतल का वितरण किया गया. सैकड़ों बुजुर्ग ने छाता पाकर कड़ी धूप से राहत की सांस ली और टीम के युवाओं का धन्यवाद किया. संस्था के संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने कहा कि ये वो लोग हैं जो हमतक दूर गाँव से आकर घंटों धूप में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहर का पारा 45 पार हो गया है. चिलचिलाती धूप में आम जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए शहर की सामाजिक संस्था अमिय चरण खुंटिया सेवा संस्थान की ओर से साकची गोल चक्कर में ठंडा जल व शरबत लोगों के बीच बांटी गई. संस्था की इस सेवा भाव से चिलचिलाती धूप में लोगों को तो राहत जरूर मिली होगा. इस कार्य में संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों की सेवा की. संस्था के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि गर्मी को देखते हुए उनकी संस्था निरंतर इस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर इंटक द्वारा बाइक रैली निकाली गई. मजदूर नेता रघुनाथ पांडे के नेतृत्व में मजदूरों ने आम बगान में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माला पहनाकर उन्हें याद किया गया. बाइक रैली बिष्टुपुर खरखई पुल के समीप से आरंभ हुई जिसमें काफी संख्या में मजदूर एवं नेता शामिल हुए. रैली बिष्टुपुर, साकची गोलमुरी होते हुए टेल्को टाटा मोटर्स यूनियन कार्यालय में सभा के रूप में परिवर्तित हो गई. इस मौके पर इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि सरकार एवं उद्योगपति भले ही कुछ कर ले लेकिन मजदूर अब…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिदगोड़ा निवासी 14 वर्षीय चाणक्य विद्यालय का 8वीं कक्षा का छात्र बिरसानगर के मोहरदा स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान डूब गया. परिचितों के अनुसार बागुन नगर टीओपी के समीप रहने वाले संदीप झा के मां का सवेरे निधन हो गया था. जिसे लेकर पूरा परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए भूइंयाडीह घाट गए हुए थे. इधर संदीप झा का भगना आर्यन झा अपने दो साथियों के साथ मोहरदा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के समीप नहाने पहुंच गया. इस दौरान वह नदी में अनियंत्रित होकर डूब गया. इसकी जानकारी उसके साथियों ने घर जाकर परिजनों को दी जिसके…
