Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. स्थानीयता की बहाली को लेकर उपायुक्त द्वारा गठित कमेटी के द्वारा जारी जांच के बावजूद के सिदगोडा स्थित टीएसपीडीपीएल कंपनी द्वारा बाहरी लोगों को कंपनी में बहाल किए जाने का झारखंड जनतांत्रिक महासभा ने विरोध किया. इसके अंतर्गत एक बैठक जुबली पार्क में आयोजित की गई. जिसमें पत्रकारों को जानकारी देते हुए कमेटी की कृष्णा लोहार ने कहा कि कंपनी स्थापित होते ही 2022 से ही स्थानीयता अधिनियम के तहत बहाली की मांग की गई थी. जिसके तहत कंपनी ने स्थानीय 84 युवकों को नियुक्ति पत्र दिया था. जो प्रशिक्षु के तौर पर कार्य भी कर रहे…
Jamshedpur : भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के नामांकन में सनातन उत्सव समिति की रही दमदार उपस्थिति
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया. नामांकन समारोह में युवा भाजपा नेता चिंटू सिंह के नेतृत्व में सनातन उत्सव समिति के आवाह्न पर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े नवयुवक और महिलाओं ने शिरकत किया. इस दौरान साकची हनुमान मन्दिर से रैलीबद्ध होकर पाँच सौ बाइक एवं दर्जनों चार पहिया वाहन पर सवार होकर लोग नामांकन रैली में शामिल हुए. एक सुसज्जित कार पर भगवा ध्वज और चुनाव चिन्ह कमल की आकृति के साथ चिंटू सिंह के नेतृत्व में महिलाएं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जून 2 से अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा को दी गयी है जबकि आईपीएल में फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पंड्या उपकप्तान बनाए गए हैं. केएल राहुल को टीम से बाहर रखा गया है. दुर्घटना के बाद चोट से उबरे ऋषभ पंत और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर चुना गया है. इसे भी पढ़ें : Jadugoda : भीषण गर्मी में बूँद-बूँद पानी के लिए तरस रहे नवरंग मार्केट निवासी 9 जून को है भारत का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 45 डिग्री की तपती गर्मी में जादूगोड़ा नवरंग मार्केट की आधी आबादी को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है. यूसिल द्वारा आम जनता को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए लगाये गए सार्वजानिक पानी के नलों में करीब 2 महीनों से पानी नहीं है. नल सूखे पड़े हैं और पानी की आस में आम जनता का कंठ सुख रहा है. इसका मुख्य कारण है की राना ज्वेलर्स से लेकर बाजार गेट तक जितने भी घर हैं सभी लोगों ने कम्पनी के पानी के पाइप से अपने घरों में अवैध पानी का कनेक्शन किया हुआ है…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता सतनाम सिंह गम्भीर को निर्देश दिया था कि वह जिलावार बताएं कि कितने पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिला है? कोर्ट ने मुआवजा नहीं मिलने वाले पीड़ितों की सूची को प्रस्तुत करने का निर्देश प्रार्थी सतनाम सिंह गंभीर को दिया था. उच्च न्यायालय के निर्देश पर मंगलवार को सतनाम सिंह गंभीर का डाल्टनगंज के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब पहुँचने पर डाल्टनगंज के सिख दंगा पीड़ितों की अगुवाई कर रहे इंद्रजीत सिंह डिंपल एवं चनप्रीत सिंह जॉनी ने अपने साथियों के साथ उनका स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चोरी की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आज जारी किए गए इंटरमीडिएट के रिजल्ट में पोटका के प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी का परिणाम संतोषजनक रहा. विद्यालय की ओर से कला और विज्ञान के कुल 108 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिए थे, जिसमें 70 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए 33 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए एवं एक विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ. विद्यालय से विज्ञान के विद्यार्थी परीक्षा में भाग लिए थे, ये चारों प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइंस की उप प्रधानाचार्य को दी गई विदाई कला संकाय…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. स्वच्छता हर व्यक्ति की पहली और प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए. खाने पीने की तरह ही व्यक्ति का व्यक्तिगत सफाई के साथ-साथ परिवेश की सफाई भी बेहद आवश्यक है. इस बात को चरितार्थ करते हुऐ उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन के अध्यापकगण, छात्र-छात्राओं, गांव के युवाओं व बुजुर्गों ने सफाई अभियान का बीड़ा उठाते हुए गांव के हर गली मोहल्ले एवं मुख्य तालाब के स्नान घाट परिसर को साफ किया. अभियान सुबह पांच बजे से शुरू हुआ. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइंस की उप प्रधानाचार्य को दी गई विदाई आसपास स्वच्छता बनाए रखना जरूरी अभियान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइन्स परिसर में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. सेवानिवृत्त उप प्रधानाचार्य मंजुला कुमारी को विद्यालय परिवार ने मोमेंटो के साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उन्हें विदाई दी. मंजुला कुमारी 25 वर्षों से विद्यालय में अपनी सेवा देते आ रही हैं. वहीं मौके पर समाजसेवी करनदीप सिंह भी पहुंचे और उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके 25 वर्षों के कार्यकाल की सहराना की. बता दें की करनदीप सिंह भी केपीएस बर्मामाइंस के छात्र रह चुके हैं एवं मंजुला कुमारी विद्यालय में काफी लंबे समय से सेवा देते…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर एवं उसके आसपास क्षेत्र से बाइक चोरी की घटना आए दिन होती रहती है. इसी क्रम में चोरी की एक बाइक को नंबर प्लेट बदल कर बेचते हुए कोवाली पुलिस ने धर दबोचा है. हल्दीपोखर क्षेत्र में बाइक बेचने पहुंचे सागीर अहमद को कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने चोरी की गई पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. बह चोर चोरी की गई बाइक का नंबर प्लेट बदल के बेचा करता था. इस संबंध में थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने कहा कि एक नीले रंग की पल्सर बाइक चोरी कर बिहार के जिला…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोक सभा चुनाव को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस द्वारा नशीला पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर कामयाबी हासिल हुई है. इस बार पुलिस ने कमलपुर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद की है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी कौशल किशोर ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पिछले कुछ दिनों से कमलपुर थाना क्षेत्र में नकली शराब की तस्करी की जा रही है. जिसके बाद ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में छापामारी की गई. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री…
