Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर में एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है, जहां सोनारी मरीन ड्राइव में शहर का निकलने वाला हजारों टन कचरा डंपिंग किया जाता है, जहां आए दिन कचड़ों में आग लगने के कारण जहरीला धुआं लोगों को बीमार कर रहा है, कचड़ों के बदबू से बस्तियों में बच्चे और बुजुर्गों में बीमारी फैल रही है. कचड़ा डंपिंग से मरीन ड्राइव में गुजरने वाले लोग या मॉर्निंग वॉक करने के साथ-साथ सोनारी के हजारों घरों में रहने वाले लोग काफी परेशान हैं. लोगों ने इस समस्या से प्रशासन को कई बार अवगत कराया. इसके बावजूद प्रशासन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका प्रखंड अंतर्गत पल्ली मंगल उच्च विद्यालय शांतिपुर से मैट्रिक जैक बोर्ड में 90.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर पुटलुपुंग गांव निवासी किसान एवं ट्यूशन मास्टर धीरज मंडल का सुपुत्र कौशिक मंडल स्कूल टॉपर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया. उन्होंने दूरभाष के माध्यम से अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता-माता एवं विद्यालय के शिक्षकों को दिया, साथ ही गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान पर अपनी रुचि को दर्शाते हुए आगे एक अच्छा इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने की आशा व्यक्त की. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सीतारामडेरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत ओल्ड सीतारामडेरा निवासी 19 वर्षीय साधु दुकरिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. साधु का शव कमरे में फंदे से लटकता पाया गया. रविवार सुबह जब परिजन उसके कमरे में गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई. इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि साधु के माता-पिता नहीं है. वह अपने मामा के घर रहता है. वह मानसिक रुप से बिमार भी है. शनिवार रात सभी ने खाना खाया और अपने-अपने कमरे में सोने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पुलिस ने एक करोड़ चालीस लाख के अफीम के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है..चतरा एसपी विकास पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ की टीम ने गिद्धौर थाना क्षेत्र के बरली टोला में छापामारी कर अफीम बरामद किया है. पुलिस ने जानवरों के तबेले में छिपाकर रखे हुए अफीम के साथ पिता और पुत्र महेंद्र दांगी व दीपेंद्र दांगी को गिरफ्तार कर लिया. तस्करों के पास से दो मोबाईल फोन भी जप्त किए गए हैं. .लगभग 28 किलो अफीम बरामद किया गया है जिसका मूल्य 1.4 करोड़ बताई गई है…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रामनगर में शनिवार-रविवार देर रात 2.30 बजे विवाद के बाद गोली चली. इस घटना में स्थानीय निवासी जितेन प्रमाणिक और सूरज कर्मकार घायल हो गए. इधर, पुलिस ने रविवार सुबह दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का इलाज किया गया. जितेन के कंधे से गोली आर-पार हो गई जबकि सूरज के पैर में गोली लगी है. इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दरअसल, दोनों घायल सुबह घायल अवस्था में कदमा थाना पहुंचे और पुलिस को गोली चलने की जानकारी दी. दोनों ने पुलिस को दो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के मानगो पुल से शनिवार देर शाम एक युवक स्वर्णरेखा नदी में कूद गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पीसीआर वाहन और मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मौके से पुलिस ने चप्पल भी बरामद किया. इधर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश भी की पर युवक का कोई पता नहीं चल पाया. पुलिस इसे अफवाह ही मान रही है. वहीं लोगों का कहना है कि एक युवक पुल पर लगी जाली फांदकर नदी में कूद रहा था. मौके से गुजर रहे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जुगसलाई सफीगंज मोहल्ला क्षेत्र में 40 दिनों से पानी का सप्लाई नहीं होने से लोगों का गुस्सा आज सड़कों पर उतर आया और नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय गेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया और नारे भी लगाए. लोगों में इतना गुस्सा था कि वह अपने-अपने घरों से खाली बाल्टिया लेकर आए साथ ही थाली को चम्मच से बजाते हुए अपना विरोध दर्ज करते हुए जुगसलाई की सड़कों पर घूमते हुए 10:30 बजे जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय पहुंचे. कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा को जानकारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शनिवार को दक्षिण-पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल के मुख्य सभागार में दो दिवसीय 72वां पीएनएम बैठक मण्डल रेल प्रबंधक अरुण जे. राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन चक्रधरपुर मण्डल के साथ कर्मचारियों के महत्वपूर्ण एजेंडा का निराकरण हेतु विचार विमर्श किया गया. इस बैठक में सहायक मण्डल रेल प्रबंधक विनय कुजूर, स. मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा), वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल विद्युत अभियंता (परिचालन), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, वरिष्ठ मण्डल अभियंता (परी.) के साथ मंडल संयोजक मेंस यूनियन एम.के सिंह, अतिरिक्त केंद्रीय महासचिव जवाहरलाल, मंडल के सभी ब्रांचो के सचिव एवं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार कुलविंदर सिंह ने केंद्रीय कमेटी और विशेष तौर पर प्रधान भगवान सिंह का शुक्रिया अदा किया है कि उन्होंने बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भंग कर दी है. ऐसा कर उन्होंने मुझे मुक्ति दी है और आजाद किया है. कल शिकायत वापस लेकर गलती की और नतीजा है कि विरोधियों द्वारा धमकी देने का सिलसिला शुरू हो गया है. कुलविंदर सिंह के अनुसार उन्हें पद की कोई लिप्सा नहीं थी. सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने मौका परस्ती दिखाते हुए और उस समय के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के भय से बारीडीह गुरुद्वारा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत निजी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की गई. बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान दिव्यांग मतदाताओं के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर व्हीलचेयर की आवश्यकता की समीक्षा की गई. साथ ही कंपनी प्रतिनिधियों से सीएसआर मद के माध्यम से व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. इसके अलावे सभी कंपनी परिसर में 22 से 24 अप्रैल तक अभियान चलाकर छूटे हुए कर्मियों के नाम निबंधन कराने का निर्देश दिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश दिए…
