Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक्सएलआरआई, जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर ने ईएमसीएस और टीएलसी@एमडीआई इंडिया कॉम्पैक्ट केस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है. उक्त प्रतियोगिता का यह पहला संस्करण है. एक्सएलआरआई केस रिसर्च एंड सिमुलेशन डेवलपमेंट सेंटर (एक्सएल-सीआरएसडीसी) की एक केस स्टडी जिसका शीर्षक है “क्या अगस्त्य इन्वेंशंस को सर्जफेरारी के संयुक्त उद्यम प्रस्ताव को स्वीकार करना चाहिए?” प्रोफेसर त्रिलोचन त्रिपाठी, बेनुधर साहू और नीति मधोक द्वारा लिखित रिसर्च केस स्टडी को निर्णायक पैनल द्वारा सर्वोच्च स्थान दिया गया. कॉम्पैक्ट केस प्रतियोगिता का आयोजन एमराल्ड इमर्जिंग मार्केट्स केस स्टडीज (इएमसीएस) और गुड़गांव में स्थित लर्निंग सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. केंद्रय मंत्री अर्जुन मुंडा धर्मपत्नी मीरा मुंडा सहित सपरिवार आदिशक्ति की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्र पर अपने जमशेदपुर घोड़ाबांधा आवास पर पूजा एवं हवन किया. उन्होंने पूजा के बाद महावीरी पताका को अपने आवास पर लगाया. केंद्रय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रभु श्रीराम से देशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की. इस शुभ अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले, कृष्ण शर्मा काली, फ़नी महतो, मनोज काउंटिया, राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, गणेश सोलंकी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कॉपरेटिव कॉलेज, एसडीओ कार्यालय व आईटीडीए कार्यालय को बनाया गया पोस्टल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. ‘कोई मतदाता छूटे नहीं’ के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के पहल पर निर्वाचन कार्य में  प्रतिनियुक्त अन्य पदाधिकारियों/कर्मियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जाना है. शत-प्रतिशत चुनाव ड्यूटी में तैनात पदाधिकारियों/ कर्मियों/ पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोगों को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के द्वारा जिला मुख्यालय में स्थित जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज, एसडीओ कार्यालय धालभूम और आईटीडीए कार्यालय को पोस्टल बैलेट सुविधा केन्द्र एवं मतदान केन्द्र के रूप में अधिसूचित किया गया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नवमी पर सोमाय झोपड़ी विजय अखाड़ा ने की ध्वज…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. बागबेड़ा थाना के पूर्वी घाघीडीह पंचायत अंतर्गत सोमाय झोपड़ी विजय अखाड़ा के तत्वावधान में बुधवार को नवमी के दिन पूरे विधि-विधान के साथ ध्वज पूजा कर ध्वज स्थापित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पंचायत समिति सदस्य सह समाजसेवी सुनील गुप्ता एवं लाइसेंसधारी कृष्णचंद्र पात्रो, सचिव सपन कुमार दास, संरक्षक यशवंत सिंहा संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर व अगरबत्ती दिखाकर पूजा अर्चना की गई. तत्पश्चात पूरे क्षेत्र में नगर भ्रमण भी किया गया. नगर भ्रमण पूरे ढ़ाकी टीम के साथ हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ निकाला गया. इस मौके पर कमल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. नेताजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने केजी से लेकर पीजी और पारंपरिक से लेकर व्यवसायिक शिक्षा तक के क्षेत्र में नित नये आयाम गढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में इस ग्रुप की ओर से बिहार के बिहार के बाद अब जमशेदपुर के आदित्यपुर में भी एक मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की गयी है. बुधवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर आदित्यपुर में नव स्थापित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन हुआ. ग्रुप के चेयरमैन मदन मोहन सिंह के पिता तेज नारायण सिंह एवं मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के प्रेस सलाहकार धर्मेंद्र गोस्वामी ने इस 650…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. छत्तीसगढ़ी समाज का ज्वारा पूजा बुधवार को सोनारी में धूमधाम से संपन्न हुआ. नवमी के दिन ज्वारा पूजा विसर्जन यात्रा निकाली गई. यह विसर्जन यात्रा सोनारी से स्वर्णरेखा नदी घाट तक पहुंची. ज्वारा पूजा विसर्जन यात्रा में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सोनारी से हर साल ज्वारा पूजा आयोजित होती है. इस साल भी ज्वारा पूजा विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकली है. यह एक विशेष पूजा है. गौरतलब है कि इस ज्वारा पूजा में महिला ही ज्वारा लेकर विसर्जन स्थल तक जाती है. भक्त सर पर धान के पौधों…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में रामनवमी को लेकर यातायात नियमों में बदलाव किया गया है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने आदेश भी जारी कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार बुधवार दोपहर 1 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक सभी प्रकार के बाहरी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. हालांकि इस दौरान बस चलेंगे. वहीं गुरुवार को दोपहर 12 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 6 बजे तक भारी वाहनों के साथ साथ बसों का भी परिचालन शहर की सड़कों पर बंद रहेगा. इसके साथ ही प्रशासन ने ऑटो के रूट में बदलाव किया है. गुरुवार को दोपहर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारत निर्वाचन आयोग ने  9-जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अधिसूचना जारी करने की तिथि 29 अप्रैल 2024 निर्धारित की है. उक्त के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी  नागरिकों/ मतदाताओं से अपील किया है कि जो व्यक्ति 01.04.2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या उससे अधिक हैं एवं मतदाता सूची में नाम निबंधित कराने की योग्यता रखते हैं, परन्तु उनका नाम मतदाता सूची में निबंधित नहीं है तो, वे अपना नाम जोड़वाने हेतु, प्रपत्र 6 में अपने सम्बन्धित मतदान केन्द्र के बीएलओ./ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/निर्वाचक निबंधन…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. चाईबासा शहर का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है. शहर के लाल ने रामनवमी के ठीक पहले यूपीएससी परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है. नगर में नीमडीह निवासी मनोज अग्रवाल के जेष्ठ पुत्र अमन अग्रवाल ने भारतीय प्रशाशनिक सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार के साथ-साथ चाईबासा शहर का नाम भी रोशन किया है. विदित हो कि अपनी प्राथमिक शिक्षा स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की. राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली से स्नातक की डिग्री के पश्चात दिल्ली विश्विद्यालय अंतर्गत जाकिर हुसैन कॉलेज से मास्टर्स की शिक्षा प्राप्त की है.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. बुधवार को न्यू बाराद्वारी आश्रम देवनगर में श्री श्री गौरांग महाप्रभु हरिनाम संकीर्तन सुभाष आश्रम के द्वारा  संकीर्तन का आयोजन किया गया. इस संकीर्तन में  झामुमो के प्रह्लाद होलरा शामिल हुए. इस दौरान प्रह्लाद लोहरा ने प्रभु श्री राधा गोविंद से प्रार्थना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए कामना किया. इस दौरान बस्ती के मुखिया श्याम गोप, शुभम, सुमित, सोनू, गांगुली लोहरा, सूरज रविदास, सहवाग लोहरा, रोहित नाग, राहुल लोहरा, जितेंद्र कुमार, आशीष लोहरा, अजीत लोहरा, इंद्रजीत लोहरा, राहुल नाग, सलमान लोहरा, सोमू लोहरा एवं बस्ती के सभी बुजुर्ग माताएं बहने शामिल हुए. इसे भी पढ़ें…

Read More