Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. मंगलवार को शहर में जिला पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च साकची थाना परिसर स्थित सीसीआर कार्यालय से निकाला गया. इसके पूर्व एसएसपी किशोर कौशल ने सीसीआर कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की और मौके पर मौजूद कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए. उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों को कहा कि अगले 48 घंटे तक उन्हें सीसीटीवी के माध्यम से शहर पर नजर बनाए रखनी है. वहीं उन्होंने टाइगर मौबाइल के जवानों को भी कई…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मंगलवार को डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में स्वीप के तहत प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उपप्रचार्या डॉ. मोनिका उप्पल तथा सचिव प्रिया धर्मराजन के सहयोग से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. प्राध्यापिकाएं कंचन कुमारी,अर्चना कुमारी, अमृता सिंह, मौसमी दत्ता, पामेला घोष दत्ता, डॉ. सुरीना भुल्लर, पूनम कुमारी, गायत्री कुमारी के निर्देशन में छात्रों ने 25 मई को मतदान करने के लिए नारे लगाए. नॉन टीचिंग स्टाफ ने इस रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस रैली में संदीप प्रमाणिक, अंजलि गणेशन, ललित किशोर, राकेश महतो, वीरेंद्र पांडे, Julian Anthony की भी सहभागिता रही. इसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के तहत जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान को बल देने हेतु एनसीसी कैडेटों के द्वारा चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान के बाद जिला मुख्यालय सभागार में तमाम एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया गया. इस दौरान जिले के उप विकास आयुक्त मौजूद रहे. जिन्होंने सभी को सम्मानित किया, उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान को बल देने हेतु एनसीसी कैडेटों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है और इस कारण उन्हें सम्मानित किया जा रहा है, साथ ही उन्होंने तमाम 18 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं से अपील की है…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर रांची की PMLA कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने ED को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अब कोर्ट इस मामले में 23 अप्रैल को सुनवाई करेगा. दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से बाहर आना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने अपनी जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अपने वकील के जरिए बेल पिटिशन दाखिल की है. इस केस के प्रमुख आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के तत्कालीन राजस्व उपनिरिक्षक भानु प्रताप फिलहाल होटवार जेल में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कंगना रनौत के रांची में कार्यक्रम की मांग की थी. जिसके लिए शीर्ष नेतृत्व से स्वीकृति मिल गई है. जानकारी के मुताबिक रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की मंजूरी मिल चुकी है. प्रधानमंत्री मोदी की रैली प्रभात तारा मैदान में ही होगी. प्रधानमंत्री मोदी किस दिन रांची आने वाले हैं यह अभी तय नहीं है. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की रैली की तारीख केंद्रीय नेतृत्व तय करेगी. फिलहाल पार्टी ने रैली की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो थाना क्षेत्र के कुंवर बस्ती के रहने वाले संदीप यादव उर्फ राजा यादव को उसके चाचा बालेश्वर यादव ने चाकू मार कर घायल कर दिया. घटना सोमवार देर रात की है. घटना के बाद परिजनों ने संदीप को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. संदीप के दाएं कंधे में चाकू से वार किया गया है. संदीप की पत्नी ज्योति को भी अंदरूनी चोट आई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बालेश्वर को हिरासत में ले लिया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली रैली…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत केबुल कंपनी मोड़ के पास मंगलवार दोपहर अपराधियों ने स्कूटी से जा रहे दो युवकों पर फायरिंग कर दी. इस घटना में संदीप सिंह और उसका साथी सूरज सिंह बाल-बाल बच गए. घटना के अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर, घटना की सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है. पुलिस संदीप और सूरज को अपने साथ पूछताछ के लिए थाना ले गई वहीं पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है. सदीप ने बताया कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव के तहत जमशेदपुर में 25 मई को वोटिंग होगी, जिसको लेकर जिला प्रशासन वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरे शहर में लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है. जिले के उपायुक्त सभी अधिकारियों के साथ पूरे जिले में घूम-घूम कर युवा और बुजुर्ग वोटरों को वोट के प्रति जागरूक कर रहे हैं. पूरे शहर के चौक चौराहा पर सेल्फी प्वाइंट वोटिंग के प्रति बैनर पोस्टर लगाए गए हैं. दूसरी तरफ शहर में जिला प्रशासन द्वारा उपायुक्त कार्यालय से लेकर साकची आम बागान तक रैली निकाली गई. इस रैली में एनसीसी के कैडेट्स शामिल हों कर शहर…
जमशेदपुर। जमशेदपुर बार एसोसिएशन चुनाव 2024 के लिए वरीय अधिवक्ता सरदार मलकीत सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है. नामांकन प्रपत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने कई वरीय अधिवक्ताओं से सलाह मशविरा कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उसके बाद समर्थकों के साथ बार लाइब्रेरी पहुंचे. चुनाव पदाधिकारी विष्णु अग्रवाल, सुनील सिंह, मनोज सिंह, रंजन धारी सिंह आदि ने नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया. सरदार मलकीत सिंह 45 वर्ष से ज्यादा समय से शहर में वकालत कर रहे हैं और अपने व्यवहार कुशलता से वरीय एवं जूनियर वकीलों में काफी लोकप्रियता बना रखी है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मिर्जा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जमशेदपुर लोकसभा में मुसलमानों का वोट प्रतिशत लगभग 12% है जिसके अनुसार 2 लाख से अधिक वोट हैं. मुहम्मद मिर्जा ने झामुमो आलाकमान एवं इंडी गठबंधन से मांग किया कि मुस्लिम समुदाय से किसी को जमशेदपुर लोक सभा का टिकट देना चाहिए. मुस्लिम समुदाए में रोष है कि 14 लोकसभा सीट में से अभी तक इंडी गटबंधन ने किसी भी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है. यदि जमशेदपुर से मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट दिया जाता है तो…
