Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. मंगलवार को बोकारो के पुलिस उप  महानिरीक्षक कार्यालय सिंदरी पहुंचे. जहां गार्ड द्वारा उन्हें सलामी दी गई. उप महानिरीक्षक ने  सलामी  गार्ड को अच्छे टर्न आउट के लिए पुरस्कृत भी किया गया. उसके बाद अंचल निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के समय भूपेन्द्र प्रसाद राउत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिन्दरी, पु.नि. ज्योति प्रकाश कुजुर, पुलिस निरीक्षक, सिन्दरी अंचल पु.नि. उषा रानी, पुलिस निरीक्षक, जोरापोखर अंचल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. निरीक्षण के क्रम में पुलिस निरीक्षक कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया. निरीक्षणोपरांत पुलिस उप-महानिरीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिन्दरी के कार्यालय गये जहां आसन्न लोकसभा…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा गुरुद्वारा मैदान में आयोजित खालसा सृजन दिवस को समर्पित चार दिवसीय बैसाखी सभ्याचार मेले में एक बार फिर बड़ी संख्या में संगत ने हाजरी भरी. तीसरे दिन के मुख्य आकर्षण रहे जमशेदपुर के कविश्री गगनदीप सिंह ग्रुप. ग्रुप में शामिल मंजीत सिंह, रोशन सिंह, मनदीप सिंह और ग्रुप के प्रमुख गगनदीप सिंह ने सिख इतिहास से अवगत करते हुए बैसाखी वाले दिन का पूरा दृश्य कविता के माध्यम से संगत तक पहुंचाया. उनके कविता पढ़ने के अंदाज़ से संगत में जोश भर गया. इससे पूर्व गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में बहादुर खालसा…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता एवं राज्य के पूर्व गृह सचिव जे बी तुबिद ने सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के संकल्प पत्र को मोदी का गारंटी कार्ड बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ वादा ही नहीं करती, बल्कि वादों को शत प्रतिशत पूरा करने वाली पार्टी है. भाजपा का संकल्प पत्र गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी शक्ति के उत्थान के लिए बनाया गया है. पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी, जिसमें 2025 में…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाडी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा 16 अप्रैल मंगलवार की शाम को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन के सामने घालभूम क्लब मैदान में राजस्थान दिवस (आपणो राजस्थान कार्यक्रम) धूमधाम से मनाया जायेगा. इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखेगी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिला मारवाड़ी सम्मेलन की सारी शाखाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं और निमंत्रण कार्ड जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है. व्हाट्सएप्प…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहरी क्षेत्र के शत प्रतिशत मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम निबंधन कराने को लेकर विभिन्न आवासीय सोसायटी में वोटर अवेयरनेस फोरस का गठन किया गया. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र के रेसिडेंसिल वेलफेयर एसोसिएशन के बीच 18+ आयु के मतदाताओं के सत्यापन को लेकर जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान स्वीप कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों ने अलग-अलग आवासीय सोसायटी में जाकर नए जुड़ें मतदाताओं के नाम का मतदाता सूची से सत्यापन किया. साथ ही कितने नए मतदाताओं से फॉर्म 6 प्राप्त किया गया है इसकी जानकारी ली. इसे भी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. सोमवार को भालूबासा जंबू अखाड़ा के मुख्य संरक्षक बंटी सिंह द्वारा भव्य एवं आकर्षक कलश यात्रा निकला गया. कलश यात्रा में झामुमो के प्रह्लाद लोहरा शामिल हुए. कलश यात्रा में विशाल महतो, सूरज कुमार, अमित कुमार, संदीप मुखी, अशोक कुमार, राम कुमार एवं शहरवासियों के तमाम श्रद्धालु शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ओडिशा के राज्यपाल सह झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास पहुंचे शहर

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने टाटानगर स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से जमशेदपुर पहुंचे. जहां भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया. उन्हें जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया. इस दौरान टाटानगर स्टेशन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के अलावा बर्मामाइंस अध्यक्ष दीपक झा, भाजपा के पूर्व जिला…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. विश्व जन सेवा ट्रस्ट की ओर से डॉक्टर मनीष कुमार झा के द्वारा जसकंडी  के ग्रामीण क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं और माताओ के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में गर्भवती महिलाओं को भोजन एवं पोषण संबंधित जानकारी प्रदान की गई. बताया गया की बच्चों के विकास के लिए प्रोटीन युक्त भोजन बहुत जरूरी है. अंत में महिलाओं को संस्था की ओर से हॉर्लिक्स प्रदान किया गया. कार्यक्रम में महेंद्र महतो और अन्य ने सहयोग किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मतदाताओं के लिए Voter Helpline App, एक क्लिक पर मिलेगी पूरी जानकारी

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को आसान एवं मतदाताओं के लिए सुलभ बनाने हेतु कई स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं. मतदाताओं की सुविधा के लिए Voter Helpline App बनाया गया है जिसमें मतदाता सूची में अपना नाम जानना हो या, वोटर का रजिस्ट्रेशन कराना, वोटर स्लिप डाउनलोड करने से लेकर चुनाव से जुड़ी अन्य जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं. मतदाता सूची में नाम – एप की मदद से वोटर्स मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं. इसके साथ ही वे यह भी चेक कर पाएंगे कि वे वोट डालने के योग्य हैं…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर  जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में बीते दिनों गर्ल्स हास्टल में शराब पीकर हाथापाई करने की शिकायत पर सोमवार को एंटी रैगिंग सेल की ओर से छात्राओं के परिजनों के साथ बैठक की गई. इस दौरान धालभूम एसडीओ पारुल सिंह, डीएसपी पटमदा बचनदेव कुजुर समेत कॉलेज की टीम मौजूद रहे. एंटी रैगिंग सेल ने छात्राओं और उनके परिजनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया वहीं छात्राओं ने आगे से ऐसा नहीं होने की बात कही। पटमदा डीएसपी ने बताया कि घटना बीते 9 अप्रैल की है. पटमदा डीएसपी ने बताया कि 9 अप्रैल को गर्ल्स हास्टल परिसर में…

Read More