Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ एजुकेशन की ओर से सोमवार को नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के सभागार में आधिकारिक रूप से मार्गदर्शन क्लासेज़ का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर मार्गदर्शन क्लासेज़ के विषय में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने बताया कि हमारा लक्ष्य हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को हर संभव सुविधा और सहायता प्रदान करना रहा है. विगत कईं वर्षों से नेताजी ग्रुप ऑफ एजुकेशन स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा सुविधाएं प्रदान करा रहा है. हमारे अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हमारे शिक्षण संस्थानों…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. टेल्को क्षेत्र के मनिफीट 6 और 7 नंबर लाईन में विधायक सरयू राय के पहल से जुस्को द्वारा जुस्को पानी का पाईप लाईन बिछाने का काम शुरू किया गया. इससे पहले भूमि_पूजन किया गया. बस्तीवासियो में खुशी का मौहोल बना हुआ है. लोगो ने सरयू राय का जयकारा किया ओर धन्यवाद दिया!. भूमि पूजन मे मुख्य रुप से भारतीय जनतंत्र मोर्चा युवा जिला मंत्री नवीन, विनोद यादव, बबलू, अनिल, करनदीप सिंह, सुनील, विनोद राय, मुन्ना, कमलेश एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Bengaluru : आईपीएल में आज रॉयल चैलैंजर्स का मुकाबला सनराईजर्स से

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. आईपीएल में आज का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों की टक्कर शाम साढ़े सात बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी. आरसीबी का मौजूदा सीजन में यह सातवां जबकि एसआरएच का छठा मैच है. फाफ डुप्लेसी की अगुवाई वाली आरसीबी को पिछले चार मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है. अगर डुप्लेसिल ब्रिगेड सोमवार को जीत की पटरी पर लौटने में कामयाब नहीं हुई तो उसकी प्लेऑफ की राह कठिन हो जाएगी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दहेज नहीं दिया तो पति ने कर ली दूसरी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर  रामनवमी पर्व को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. उपद्रवियों से निपटने को लेकर सोमवार को गोलमुरी के पुलिस लाइन में मॉकड्रिल किया गया. इसमें पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठी चार्ज करते हुए उन्हें नियंत्रित किया और फिर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया. मॉकड्रिल के दौराना जहां नकली उपद्रवियों की भूमिका निभा रहे लोग पुलिस के ऊपर पत्थर फेंक रहे थे वहीं उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल उन्हें खदड़ने की कोशिश कर रहे थे. मॉकड्रिल के दौरान पुलिस ने नकली उपद्रवियों के ऊपर लाठी बरसाए और अश्रु गैस…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर  टेल्को स्थित गुलमोहर स्कूल के प्राइमरी सेक्शन के पास स्थित मोबाइल टावर में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. टावर से धुंआ निकलता देख आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर अग्निशमन विभाग से दमकल पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया पर टावर में लगे तार बुरी तरह से जल गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले टावर के उपरी हिस्से में…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया पाया में इंसानियत फोरम हल्दी पोखर शाखा के द्वारा पोटका के हल्दीपोखर टीओपी के सामने प्रचंड गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए प्याऊ खोला गया. प्याऊ का शुभारंभ  कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने फीता काटकर किया. ऑल इंडिया पाया में इंसानियत हल्दी पोखर शाखा के मौलाना जाहिद हुसैन नदवी ने कहा कि इंसान बगैर प्रेम के नहीं जी सकता है. इंसान को समाज में हर समय प्रेम और भाईचारे की आवश्यकता रहती है. उन्होंने कहा हमें मानवी और हिंदुस्तानी सभ्यता को बरकरार रखते हुए आपस में प्रेम और भाईचारे के साथ रहना…

Read More

फतेह लाइव रिपोर्टर  जमशेदपुर के मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी शहनाज परवीन ने अपने पति बिस्मिल आरिफ के खिलाफ सिटी एसपी से दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दूसरी शादी करने की शिकायत की है. दरअसल पीड़िता शहनाज परवीन की शादी जुगसलाई पुरानी बस्ती निवासी बिस्मिल आरिफ के साथ 16 नवंबर 2021 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी शादी के चार माह बाद से ही शहनाज को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. 17 नवंबर को शहनाज ने एक बेटी को जन्म दिया जिसके बाद ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया. शहनाज ने बताया कि बिस्मिल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर  जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अंतर्गत एनएच 33 स्थित वसुंधरा इस्टेट के पास हाइवा चालक सन्नी कुमार यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में नामजद आरोपी प्रवीर सिंह, राहुल सिंह उर्फ राहुल राज, अर्जुन बच्चा और राहुल बच्चा समेत दो अन्य शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार के अलावा भी कई हथियार बरामद किए है. हालांकि पुलिस ने सभी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टी नहीं की है. पुलिस आज मामले का खुलासा करेगी. बता दे कि रविवार को एनएच 33 पर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. रविवार शाम को कदमा स्थित श्री श्री रंकिणी मंदिर के सामने तीन दिवसीय हो रहे श्री श्री बसंती चैती दुर्गा पूजा श्री राम बजरंग अखाड़ा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा के संयोजक एवं व्यावसायिक प्रकोष्ठ के नीरज सिंह ने फीता काट कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया. पूजा समिती के अध्यक्ष श्री दिवाकर सिंह ने भाजपा नेता नीरज सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित और अभिनंदन किया. इस दौरान राज्य के एवं जिला के बास्केटबॉल खिलाड़ी स्टेट चैंपियन मयंक कुमार भी मौजूद थें. बंसती दुर्गा पूजा वर्ष 2001 से की जा रही है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोक आस्था का पर्व चैती छठ सोमवार को संपन्न हो गया. सुबह शहर के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ पड़ी. मानगो के स्वर्णरेखा नदी और सोनारी के दोमुहानी घाट पर सर्वाधिक भीड़ देखी गई. इसके अलावा लोगों ने घरों में भी कृत्रिम तालाब बनाकर भगवान भास्कर की अराधना की.  चार दिवसीय इस अनुष्ठान के अंतिम दिन सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण कर पारण किया.अर्घ्य देने के लिए घाटों में लोगों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ी. इस दौरान सभी घाटों पर छठ…

Read More