Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर लोकसभा चुनाव को लेकर जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को कोल्हान कमिश्ननर हरि कुमार केशरी और डीआईजी चौथे मनोज रतन द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग की. बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था को बनाए रखने पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान ओडिशा के सुंदरगढ़, मयूरभंज, क्योंझर, पश्चिम बंगाल के पुरूलिया, पश्चिम मेदनीपुर, झारग्राम और झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, रांची, खूंटी, सिमडेगा के डीसी, एसएसपी, एसपी एवं उनके प्रतिनिधि बैठक…
फतेह लाइव,रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना क्षेत्र स्थित सोहदा पंचायत के पाथरभांगा टोला चाटानी में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या करने के आरोपी बोस्को टुडू को जमशेदपुर कोर्ट ने दोषी पाया है. शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे 2 आभाष वर्मा ने बोस्को को दोषी पाया. कोर्ट 26 अप्रैल को सजा की बिंदू पर सुनवाई करेगी. अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने पैरवी की. राजीव कुमार ने बताया कि मामले में कुल 13 लागों की गवाही हुई थी जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाया है. घटना 20…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीख में बदलाव किया गया है. पूर्व में 20 अप्रैल को चुनाव होना था जिसे बदलकर 10 मई कर दिया गया है. 10 मई को सुबह 8 बजे से 3 बजे तक चुनाव संपन्न होगा. इसके साथ ही शाम 6 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा जिसके बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी. जानकारी देते हुए चुनाव पर्यवेक्षक अमर सिंह और धर्मेंद्र नारायण ने बताया कि किन्ही कारणों से चुनाव के तारीख में बदलाव किया गया है. पर्यक्षकों ने बताया कि 15, 16 और 18 अप्रैल को सुबह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शुक्रवार को जमशेदपुर बारीडीह गोल चक्कर पर कोका कमार करमाली सामान्य समिति एवं बलराम कर्मकार के नेतृत्व में प्रकृति पर्व सरहुल यात्रा निकाला गया. इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रह्लाद लोहरा भी शामिल हुए. यात्रा में क्षेत्र के विभिन्न समाज के मुखिया ओर माता-बहने, छोटे-बड़े भाई एवं समाज के सभी लोग उपस्थित हुए. इस अवसर पर पार्टी के नेतागण भी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : Jadugoda : शीतला माता की पूजा में शामिल हुए युवा भाजपा नेता वर्धमान व रोहित
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जादूगोड़ा : जादूगोड़ा क्षेत्र के युवा भाजपा नेता वर्धमान गुप्ता एवं रोहित राकेश सिंह तिरिलघुटू बस्ती में आयोजित शीतला पूजा में शामिल हुए और माता शीतला की पूजा की. इस मौके पर दोनों नेताओं ने क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की. राजकुमार कालिंदी के परिवार द्वारा आयोजित इस पूजा समारोह में बस्ती और आस-पास के काफी श्रद्धालु भारी संख्या में शामिल हुए. इस मौके पर वर्धमान गुप्ता ने कहा कि पूरे क्षेत्र में सुख समृद्धि हो, सभी लोग रोग मुक्त हों इसी कामना के साथ माता की पूजा की गयी है. उन्होंने कहा की इस बार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में आज पश्चिमी-दक्षिणी और मध्य भाग में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वज्रपात के साथ तेज हवा चलने के भी आसार हैं. मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ सकता है. अगले चार से पांच दिनों में तापमान बढ़ने के आसार हैं. आज तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. आज कई जगहों पर 30 से 40 किमी की की रफ्तार से हवा चल सकती है. शनिवार से मौसम सामान्य रहने की संभावना है.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय चैती छठ पूजा की शुरू हुआ. छठ महापर्व साल में दो बार मनाया जाता है. एक कार्तिक मास में और दूसरा चैत्र मास में. जमशेदपुर में बड़ी संख्या में व्रती चैती छठ अनुष्ठान करते हैं. भीष्ण गर्मी का समय होने के कारण चैती छठ व्रतियों के लिए ज्यादा कठिन होता है. चार दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन व्रती स्नान के बाद मिटी व ईट से बने चुल्हे में आम की लकड़ी जलाकर कद्दू-भात बनाती हैं. कद्दू-भात ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करतीं हैं. दूसरे दिन शनिवार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका स्थित हरिणा गांव में आदीम भूमिज, मुंडा समाज कल्याण समिति वुनुडीह की ओर से गुरुवार को हरिणा मागाइबुरु दिशोम जाहैरस्थान में सरहुल पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया. आयोजन में झारखंड के अलावा उड़ीसा, पश्चिम बंगाल एवं असम राज्य से करीब 30,000 लोग उपस्थित हुए थे. आयोजन में उपस्थित नया के द्वारा जाहेरथान में स्थित साल वृक्ष के नीचे हादी बोंगा की पूजा अर्चना की गई. इसके पश्चात जाहेरथान से लेकर अखाड़ा तक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर उरांव जनजाति के प्रकृति दिवस सरहुल के मौके पर निकाले गए शोभा यात्रा का स्वागत झारखंड सिख विकास सभा के द्वारा किया गया. इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू, हरविंदर सिंह रॉकी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जसवीर सिंह छिरे, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, दलजीत सिंह, सुधीर कुमार, सुनील कुमार ने अंग वस्त्र देकर जनजातीय समाज के नेताओं का अभिनंदन किया और सरहुल पर्व की बधाई दी.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गुरुवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने बागबेड़ा मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस क्रम में रेलवे ट्रॉफिक कॉलोनी के सुभाष चंद्र बोस चौक के पास कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया. इस अनौपचारिक मुलाकात के दौरान सांसद महतो ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का हाल समाचार जाना एवं कुशलक्षेम पूछा. इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता हरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि धनंजय उपाध्याय, विमलेश उपाध्याय, गणेश विश्वकर्मा, केशव सिंह, पप्पू सिंह, गोपाल ओझा, विनोद सिंह, विनय भूषण, मनोज तिवारी, राकेश चौबे, नीरज सिंह, नीतीश कुमार,…
