Jamshedpur : आशियाना अन्नतारा में दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ भूमि पूजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मानगो के एन एच 33 स्थित आशियाना अन्नतारा सोसाइटी में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा पंडाल का आज विधिवत पूजा अर्चना कर सोसाईटी के लोगों ने पंडाल का भूमि पूजन किया। सोसाईटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि विगत 9 वर्षों से सोसाइटी में रहने वाले सभी 394 फ्लैट के लोग एक परिवार की तरह मां भगवती की पूजा अर्चना करते आए हैं।

यह भी पढ़े : ਭਾਈ ਕੁਲਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖਾਨਪੁਰੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨੂੰ ਮੁਕਤਸਰ ਜੇਲ੍ਹ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਕੇਸਾਂ ਦੀਆਂ ਤਰੀਕਾ ਤੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਪੇਸ਼

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कलश स्थापना के दिन से ही सोसाइटी में नौ महिलाओं के द्वारा फलाहार में रहकर प्रथम दिन से लेकर विजयदशमी के दिन तक पूजा अर्चना किया जाता है। महाषष्टि से लेकर विजयदशमी तक सोसाईटी के रहने वाले सभी सामूहिक रूप से दोपहर और रात्री का भोजन करते हैं।

महानवमी के दिन महिलाओं के द्वारा डांडिया नृत्य का आयोजन किया जाता है, जिसकी तैयारी महिलाओं ने शुरू कर दी है। पूरे आशियाना अन्नतारा सोसाईटी में विद्युत सज्जा की जाती है।

भूमि पूजन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, विजन मण्डल, अमल मैथी, विमल किशोर सरण, रंजन कुमार सरण, ओपी मिश्रा, विकास शर्मा, पी.के भाटिया, रतन कुमार झा, रामू प्रसाद रजक, अरविंद सिंह, विजय प्रसाद रजक, उमकान्त झा, रस पठानिया, सूरज सिंह, अनुराधा एमके, नलिनी गानेसन, तनुजा कुमार, निशा सिंह, कुशुम मिश्रा, नीरू सारण, कालिन्दी देवी, विद्या सरण, कनक, नीलम प्रसाद, शशि, सुमन प्रसाद, सुष्मिता मण्डल, रानु धारी, पूनम सिंह,गीता मैथी, ख़ुशबू सिंह, चंचल इत्यादि मोजूद थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें