• कृषि क्षेत्र में वज्रपात से भारी नुकसान, प्रशासन से मुआवजे की अपील

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गुरुवार की शाम पलामू पंचायत के अदलबेड़ा-रामारहरिया स्थित खेत में मवेशियों पर वज्रपात का कहर टूटा. बरसात के दौरान खेत में दो दर्जन से अधिक मवेशी चर रहे थे. अचानक शुरू हुई बारिश के कारण मवेशी पानी से बचने के लिए एक विशाल जामुन के पेड़ के नीचे शरण लेने पहुंचे, जहां वज्रपात के कारण 10 मवेशी उसकी चपेट में आ गए. इस हादसे में नौ मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल मवेशी का इलाज गांव स्तर पर गोबर के लेप से किया जा रहा है. मृत मवेशियों में दो गर्भवती गायें भी शामिल हैं. किसानों का कहना है कि उन्हें भारी नुकसान हुआ है और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

इसे भी पढ़ें Seraikela : कपाली में युवक की पत्थर से कूचकर ह*त्या मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

किसानों की उम्मीद प्रशासन से, मुआवजे के लिए आंदोलन तेज

घटना के बाद भाजपा नेता गोविंद किस्कु, झामुमो नेता देवी लाल मांझी और बीस सूत्री अध्यक्ष बृजलाल हांसदा घटनास्थल पर पहुंचे और प्रखंड के बीडीओ तथा सीओ को घटना की सूचना दी. उन्होंने किसानों को मुआवजा देने की मांग की. इस बीच, कंजकिरो के झापाटोंगरी में भी वज्रपात से 13 मवेशियों की मौत हो चुकी है, लेकिन मुआवजा न मिलने के कारण किसान अब तक दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं. जिप सदस्य खुशबू महतो ने प्रशासन से इस पूरे मामले में जल्द मुआवजा देने की अपील की है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version